facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

भारत में RuPay JCB card को 30 गुना बढ़ाने का लक्ष्य

Advertisement
Last Updated- February 14, 2023 | 12:00 AM IST
RuPay Debit Card

जापान की जेसीबी इंटरनैशनल ने 10 लाख RuPay JCB card जारी करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य हासिल कर लिया है। JCB Card International (South Asia) के प्रबंध निदेशक सतरो मोरी ने सोमवार को कहा कि उनकी फर्म National Payments Corporation of India (NPCI) से साझेदारी को मजबूत करना चाहती है। फर्म का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में कार्ड की सदस्यता 30 गुना बढ़ाना है।

जेसीबी के मुताबिक भारत में क्रेडिट कार्ड की अभी पहुंच कम होने के कारण विकास की असीम संभावनाएं हैं। भारत की युवा व महत्त्वाकांक्षी जनसंख्या का घूमने व नए अनुभवों से खासा लगाव है। इसके अलावा भारत सरकार ने भी देश में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए हैं। इससे जेसीबी को लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।

वर्तमान समय में जेसीबी इंटरनैशनल का 12 सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकोंसे गठजोड़ है जो JCB RuPay credit card जारी करते हैं। इन बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नैशनल बैंक, सिटी यूनियन बैंक, यूनियन बैंक, कैथोलिक सीरियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यस बैंक, फेडरल बैंक और ठाणे जनता सहकारी बैंक शामिल हैं।

अप्रैल से दिसंबर, 2022 के दौरान जेसीबी इंटरनैशनल ने तीन गुना अधिक रुपे जेसीबी कार्ड जारी किए और इन कार्डों से अंतरराष्ट्रीय खर्च में आठ गुना की बढ़ोतरी हुई। प्रबंधन के अनुसार, ”यह बढ़ोतरी तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। अभी रुपे और जेसीबी कार्ड के सदस्यों के लिए अत्यधिक लाभप्रद अंतरराष्ट्रीय अभियान चलाया जा रहा है। सभी RuPay JCB card पर सिंगापुर, थाईलैंड और बहरीन में फेस-टू-फेस लेन देन करने पर 40 फीसदी कैशबैक मिलेगा।”

जेसीबी इंटरनैशनल कंपनी लिमिटेड के प्रेजिडेंट व सीईओ योशिकी कानेको के अनुसार जेसीबी के लिए भारत प्रमुख बाजार है।

Advertisement
First Published - February 13, 2023 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement