facebookmetapixel
सोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पारSilver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानीAI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टरभारत–कनाडा सहयोग को नई रफ्तार, शिक्षा और व्यापार पर बढ़ा फोकसIndia-EU trade deal: सीमित समझौते से नहीं मिल सकता पूरा लाभनागर विमानन मंत्री नायडू बोले: भारत अब उभरती नहीं, वैश्विक आर्थिक शक्ति हैजल्द लागू होगा DPDP ऐक्ट, बड़ी कंपनियों के लिए समय-सीमा घटाने की तैयारी

ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड करोड़ों प्रवासी मजदूरों के बनाए जाएं राशन कार्ड, सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने बीते अप्रैल को कहा था कि ई श्रम पोर्टल पर बाकी पंजीकर्ताओं के पास अभी भी राशन कार्ड नहीं है।

Last Updated- March 19, 2024 | 10:35 PM IST
Factories are no longer giving permanent jobs to workers, more emphasis on keeping them on contract

सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश दिया कि वे ई श्रम पोर्टल पर पंजीकृत करीब 8 करोड़ प्रवासी मजूदरों को दो महीने में राशन कार्ड मुहैया करवाएं। इसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आने वाले मजदूर शामिल नहीं हैं।

इस संबंध में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अनुपूरक हलफनामा दाखिल करना है। इस मामले की अगली सुनवाई दो महीने बाद होगी।

न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायूमर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने 20 अप्रैल, 2023 के निर्देश का पालन नहीं करने पर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की निष्क्रियता पर संज्ञान लिया। इस पोर्टल पर 28.6 करोड़ पंजीकृत हैं और इनमें से 20.63 करोड़ पंजीकृत राशन कार्ड वाले आंकड़ें हैं।

न्यायालय ने बीते अप्रैल को कहा था कि ई श्रम पोर्टल पर बाकी पंजीकर्ताओं के पास अभी भी राशन कार्ड नहीं है। राशन कार्ड के बिना प्रवासी/ असंगठित क्षेत्र के श्रमिक व उसके परिवार को इस योजना के फायदों और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के फायदों से वंचित कर दिया जाएगा।

इस संबंध में अदालत ने मंगलवार को कहा कि बेवजह के कारणों जैसे 80 करोड़ श्रमिकों के लिए जानें अपने ग्राहक आदि से देरी की गई और अदालत के आदेश का पालन किया जा सकता था।

First Published - March 19, 2024 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट