facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

ट्रैक्टर पर पड़ी इस्पात की मार

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:30 PM IST

आम बजट के बाद छोटी कार और मोटरसाइकिल की कीमतों में भली ही कमी देखने को मिली हो लेकिन टै्रक्टर के मामले में ऐसा नहीं है। उत्तर भारत में टै्रक्टर विनिर्माताओं ने अप्रैल 2008 से शुरू हो रहे अगले वित्त वर्ष के दौरान कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है।


इस क्षेत्र की टै्रक्टर बनाने वाली प्रमुख कंपनियों पंजाब ट्रैक्टर्स लिमिटेड, इंटरनेशनल टै्रक्टर्स लिमिटेड, इंडो फार्म टै्रक्टर्स एंड मोटर्स लिमिटेड और एचएमटी ट्रैक्टर्स ने कीमतों में वृद्धि की तैयार शुरू कर दी है।इसके लिए इस्पात की कीमतों में अनुमान से अधिक तेजी, कलपुर्जो की कीमतों में बढ़ोतरी को जिम्मेदार बताया जा रहा है।


इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड के उपाध्यक्ष ए एस मित्तल ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि अप्रैल के बाद 31 हार्स पॉवर वाले ट्रैक्टर की कीमत कम से कम 10,000 रुपये अधिक होगी।


मित्तल की कंपनी सोनालिका ब्रांड नाम से ट्रैक्टर बनाती है। ट्रैक्टर उद्योग सामान्य मोटे तौर पर कीमतों में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की तैयारी कर रहा है।सूत्रों ने बताया है कि पंजाब टै्रक्टर लिमिटेड भी कीमतों में 12,000 से 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रहा है।


पंजाब टै्रक्टर हाल में उस समय सुर्खियों में आया था जब महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कंपनी में 43 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी। ट्रैक्टर विनिर्माताओं को हालांकि आम बजट में कृषि ऋण माफ करने की घोषणा के बाद बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद है।


उनका मानना है कि इस फैसले से आने वाले दिनों में ट्रैक्टर की मांग में तेजी आएगी। इंडो फार्म टै्रक्टर्स एंड मोटर्स के उपाध्यक्ष सी एम धर ने बताया कि ‘हमारे ब्रांड की कीमत 7,000 रुपये से 8,000 रुपये तक बढ़ाई जा सकती है और इस समय उत्पादन में बढ़ोतरी की कोई योजना नहीं है।’


एचएमटी ट्रैक्टर्स के अधिकारियों ने इस बारे में टिप्पणी नहीं मिल सकी लेकिन बाजार सूत्रों का कहना है कि कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने बिक्री लक्ष्य को 5,000 टै्रक्टर से घटाकर 4,000 ट्रैक्टर कर दिया है।

Advertisement
First Published - March 10, 2008 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement