facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

तमिलनाडु में बंटा स्पेक्ट्रम

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 9:41 PM IST

सरकार के इस दावे के बावजूद कि उसके पास जीएसएम स्पेक्ट्रम की कमी है, दूरसंचार मंत्रालय ने मंगलवार को चेन्नई सहित तमिलनाडु में एक साथ 22 मेगाहट्र्ज स्पेक्ट्रम का आवंटन पांच नई कंपनियों को कर दिया है।


वेणुगोपाल धूत की कंपनी डाटाकॉम सॉल्यूशन, आदित्य बिड़ला की आइडिया सेल्युलर, रियल एस्टेट के बड़े खिलाड़ी यूनिटेक ग्रुप,मुंबई की स्वान टेलीकॉम और बीपीएल ग्रुप की कंपनी लूप टेलीकॉम में प्रत्येक को 4.4 मेगाहट्र्ज स्पेक्ट्रम का आवंटन किया गया है। इस कदम के साथ ही तमिलनाडु(चेन्नई सहित) में इस समय 10 से ज्यादा दूरसंचार कंपनियां जीएसएम की होड़ में शामिल हैं।


इनमें रिलायंस कम्युनिकेशन का नाम भी है। इस तरह तमिलनाडु का जीएसएम का बाजार 2 करोड क़ा हो गया है जो पूरे देश के जीएसएम बाजार का 10 प्रतिशत है। दूरसंचार मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि अगले शुक्रवार तक अन्य सर्किलों के लिए भी स्पेक्ट्रम आवंटन की घोषणा कर दी जाएगी।


इन घोषणाओं में कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, उड़ीसा और बिहार सर्किलों के जीएसएम स्पेक्ट्रम आवंटन की घोषणा की जा सकती है। जीएसएम ऑपरेटर ने इस बात की शिकायत की है कि वर्तमान कंपनियों को नए आवंटन के जरिये दूर रखा गया है जिससे उसके मौजूदा नेटवर्क प्रभावित हो सकते हैं।

Advertisement
First Published - April 15, 2008 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement