facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

भारत में बढ़ेगा सामाजिक सुरक्षा कवरेज, अमेरिका के साथ एग्रीमेंट की तैयारी

Advertisement

सरकार बना रही राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक सुरक्षा डेटा पूल, 10 राज्यों से मांगे गए आंकड़े

Last Updated- March 26, 2025 | 11:01 PM IST
Social Security

सरकार देश में सामाजिक सुरक्षा कवरेज की सीमा का आकलन करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक सुरक्षा डेटा पूलिंग का काम कर रही है। इससे अमेरिका के साथ सामाजिक सुरक्षा समझौते (टोटलाइजेशन समझौते) को अंतिम रूप देने में मदद मिलेगी।

एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने पहले चरण में करीब 10 प्रमुख राज्यों डेटा साझा करने के लिए लिखा है। राज्यों को कहा गया है कि उनके द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के आंकड़े उपलब्ध कराए जाएं।

अधिकारी ने कहा, ‘डेटा पूलिंग के इस काम से न केवल सामाजिक सुरक्षा में अग्रणी के तौर पर भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, बल्कि केंद्र और राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को कल्याणकारी मद में अपने खर्च को अनुकूलित करने और सामाजिक सुरक्षा के स्थायी वित्तपोषण की दिशा में आगे बढ़ने में भी मदद मिलेगी। इससे व्यापार एवं सामाजिक सुरक्षा समझौतों पर बातचीत करने में भी भारत की स्थिति बेहतर होगी। इससे वैश्विक मूल्य श्रृंखला में बेहतरीन कार्यों को बढ़ावा देने संबंधी भारत की प्रतिबद्धता का भी पता चलता है।’

भारत लंबे समय से अमेरिकी अधिकारियों को इसी तरह के एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा है। इससे अमेरिका में काम करने के दौरान भारतीयों द्वारा किए गए अंशदान को वापस लाने में मदद मिलेगी, भले ही उन्हें उस देश में मिल रहे सामाजिक सुरक्षा लाभों का फायदा उठाने की अनुमति न हो। उम्मीद की जा रही है कि भारत अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर जारी बातचीत में इस मुद्दे को भी उठा सकता है।

पिछले साल जनवरी में भारत-अमेरिका व्यापार नीति फोरम की बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में दोनों पक्षों ने कहा था, ‘मंत्रियों ने सामाजिक सुरक्षा टोटलाइजेशन समझौते पर चर्चा जारी रखने और भारत से अमेरिका को अतिरिक्त जानकारी मिलने की बात स्वीकार की। उन्होंने भविष्य के समझौते के लिए एक मजबूत आधार तैयार करने के लिहाज से आगे तालमेल जारी रखने को भी प्रोत्साहित किया।’

जून में जिनेवा में हो रहे अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के 113वें वार्षिक सत्र से पहले डेटा पूलिंग का काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने जिन राज्यों को डेटा साझा करने के लिए कहा है उनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और गुजरात शामिल हैं।

आईएलओ ने सामाजिक सुरक्षा पर अपनी हालिया रिपोर्ट डब्ल्यूएसपीआर 2024-26 में कहा है कि भारत ने सामाजिक सुरक्षा कवरेज का दायरा बढ़ाने में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कम से कम किसी एक सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत कवर की गई भारत की आबादी का अनुपात 2021 में 24.4 फीसदी थी जो बढ़कर 2024 में 49 फीसदी हो गया। भारत का मानना है कि उसके सामाजिक सुरक्षा कवरेज का आईएलओ द्वारा किया गया आकलन अभी भी कम है क्योंकि उसमें राज्यों द्वारा वस्तुओं के रूप में प्रदान किए जाने वाले लाभ और सामाजिक सुरक्षा को शामिल नहीं किया गया है।

Advertisement
First Published - March 26, 2025 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement