facebookmetapixel
Advertisement
Mumbai 3.0: तीसरी मुंबई के विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी, सुरबाना जुरोंग को नियुक्त किया गया प्रोजेक्ट मैनजमेंट सलाहकारGold-Silver Outlook: सोने-चांदी में तेजी के आसार; महंगाई, पश्चिम एशिया तनाव पर निवेशकों की नजरUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! इस हफ्ते 5 मेनबोर्ड और 4 SME IPO खुलेंगेMTF से खरीदते हैं शेयर? मार्जिन कॉल और फोर्स्ड सेलिंग से बढ़ सकती है मुश्किलेंकच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया तनाव से तय होगी इस हफ्ते बाजार की चाल, इन आंकड़ों पर रखें नजरFinancial Freedom: आखिर कितनी कमाई और बचत के बाद आप नौकरी की मजबूरी से बाहर निकल सकते हैं?चांदी के आभूषणों की शुद्धता जांचना अब होगा और आसान, BIS दो साल में बढ़ाएगा हॉलमार्किंग नेटवर्कभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त के पहले हफ्ते में ₹12,921 करोड़ का निवेशMCap: शेयर बाजार में उछाल से चार कंपनियों का मार्केट कैप 1.43 लाख करोड़ बढ़ा, SBI रहा टॉप गेनरदिल्ली में 14 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि में नरमी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:19 PM IST

देश के फैक्टरी उत्पादन की वृद्धि सुस्त पड़कर दिसंबर में 0.4 फीसदी रही, जो इसका 10 महीनों का सबसे निचला स्तर है। ओमीक्रोन की वजह से लगाए गए प्रतिबंधों से मार्जिन पर असर पड़ रहा है। इससे संकेत मिलता है कि एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में आर्थिक सुधार मजबूत स्थिति में नहीं है। सांख्यिकी विभाग द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि दिसंबर में विनिर्माण उत्पादन 0.1 फीसदी घटा, जबकि खनन में 2.6 फीसदी और बिजली में 2.8 फीसदी वद्धि रही। आलोच्य महीने के दौरान पूंजीगत वस्तुओं का उत्पादन लगातार तीसरे महीने घटा, जबकि टिकाऊ उपभोक्ता सामान के उत्पादन में लगातार चौथे महीने संकुचन रहा। गैर-टिकाऊ उपभोक्ता सामान के उत्पादन में वृद्धि दो महीनों में बढ़ोतरी के बाद दिसंबर में ऋणात्मक रही। एक साल पहले के अपने स्तर के मुकाबले गिरावट रही, जबकि मध्यवर्ती वस्तुओं का उत्पादन लगभग अपरिवर्तित रहा। दक्षिण भारत में मौसम से संबंधित अवरोधों के घटने के बावजूद दिसंबर में बुनियादी ढांचा/निर्माण वस्तुओं की वृद्धि नरम पड़कर 1.7 फीसदी रही, जो इससे पिछले महीने में 3.1 फीसदी थी।    

Advertisement
First Published - February 11, 2022 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement