facebookmetapixel
Advertisement
महंगाई को नियंत्रित करने के लिए बफर स्टॉक, जरूरत पड़ने पर नीतियों में भी किया जा रहा बदलाव: सरकार8th Pay Commission: डेटा जमा करने की तारीख खत्म, पर कब तक आएगी सैलरी बढ़ाने वाली रिपोर्ट?कोटक महिंद्रा AMC का नया इंडेक्स फंड लॉन्च, 17 अगस्त तक खुला रहेगा NFOExplainer: क्या शेयर बाजार, म्युचुअल फंड में निवेश करने वालों को भी रिटायरमेंट के लिए पेंशन स्कीम की जरूरत है?रेलवे से लेकर टैक्स, बैंकिंग तक… 1 अगस्त से हुए बदलावों का कैसे होगा असर?NRI Banking: विदेश में रहते हुए भी इस्तेमाल कर सकते हैं भारतीय मोबाइल नंबर? जानिए बैंकिंग के जरूरी नियम31 जुलाई से पहले भरा था ITR पर हो गई गलती? एक्सपर्ट से समझें कैसे कर सकते हैं सुधारRBI MPC: EMI बढ़ेगी या मिलेगी राहत? RBI की मीटिंग से क्या हैं उम्मीदेंITC Share Price: Q1 नतीजों के बाद शेयर में आई रफ्तार, 4% उछला स्टॉक; ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइसजुलाई में ज्यादा बारिश का असर, खरीफ रकबा में कमी घटकर 3% से भी कम

खुदरा महंगाई में आई मामूली कमी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:48 AM IST

जून में खुदरा महंगाई में मामूली कमी आई है। ग्रामीण क्षेत्रों में वस्तुओं की कीमतें कम होने से खुदरा महंंगाई मई के 6.30 फीसदी से कम होकर जून में 6.26 फीसदी रह गई। हालांकि तब भी यह लगातार दूसरे महीने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सहज स्तर 6 फीसदी से अधिक है। आज जारी आंकड़ों के अनुसार लगातार दूसरे महीने खुदरा महंगाई 6 फीसदी से अधिक रही है।
खुदरा महंगाई का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) से मापी जाती है और आधार पर होता है और रिजर्व बैंक भी मुख्य रूप से इसी पर नजर रखता है। ईंधन के दाम में बढ़ोतरी और कुछ खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारण खुदरा महंगाई ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। मगर जून में सीपीआई में मई के मुकाबले केवल 0.6 फीसदी की वृद्घि हुई, जबकि मई में सीपीआई का आंकड़ा अप्रैल के मुकाबले 1.6 फीसदी बढ़ गया था। अर्थशास्त्रियों ने कहा कि इससे इस बात को बल मिला है कि महंगाई दर में वृद्धि  अस्थायी है।
अर्थशास्त्रियों का मानना है कि खुदरा महंगाई का ऊंचा आंकड़ा आरबीआई के लिए चिंता का कारण बन सकता है मगर नीतिगत दरें बढ़ाने में वह संभवत: जल्दबाजी नहीं दिखाएगा।
इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, ‘जून में दर्ज खुदरा महंगाई के आंकड़ों को देखते हुए हमें यही लगता है कि समिति की अगली बैठक में महंगाई का अनुमान बढ़ाया जा सकता है, लेकिन इससे जुड़ी कुछ चिंता जरूर दिखेगी।’

Advertisement
First Published - July 12, 2021 | 11:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement