facebookmetapixel
Visa फ्लेक्स जल्द ही भारत में आएगा, एक ही कार्ड से डेबिट और क्रेडिट दोनों का मिलेगा लाभबिकवाली और आयातकों की मांग से रुपया डॉलर के मुकाबले 91.96 पर, एशिया की सबसे कमजोर मुद्रा बनीIndusInd Bank Q3 Results: मुनाफे पर पड़ा भारी असर, लाभ 91% घटकर ₹128 करोड़ पर पहुंचाविदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्जपेमेंट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड खत्म होने से फिनटेक फर्मों के राजस्व पर मामूली असर भारत ब्राजील से तेल की खरीद दोगुनी करेगा, BPCL-पेट्रोब्रास 78 करोड़ डॉलर के समझौते पर करेंगे हस्ताक्षरअमीर निवेशकों की पसंद बने AIF, निवेश प्रतिबद्धता 16 लाख करोड़ रुपये के पारमुक्त व्यापार समझौते के करीब भारत और यूरोपीय यूनियन, 27 जनवरी को हो सकता है बड़ा ऐलानभू-राजनीतिक तनाव के बीच सोना, चांदी और प्लैटिनम रिकॉर्ड स्तर परमुनाफे में 8% उछाल के साथ इंडियन बैंक की दमदार तिमाही, MD बोले: हम बिल्कुल सही रास्ते पर

सोने के आयात में अब तक की सबसे बड़ी तेजी! नवंबर में देश का व्यापार घाटा 37.8 अरब डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा

नवंबर महीने में आयात 27 प्रतिशत बढ़कर 69.95 अरब डॉलर हो गया जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 55.06 अरब डॉलर था।

Last Updated- December 16, 2024 | 4:32 PM IST
Shock on economic front, country's trade deficit reaches record high of $37.8 billion in November आर्थिक मोर्चे पर लगा झटका, नवंबर में देश का व्यापार घाटा 37.8 अरब डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा

Trade Deficit at record high: भारत को आर्थिक मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर में देश का व्यापार घाटा रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इसकी वजह निर्यात में गिरावट और सोने के आयात में रिकॉर्ड तेजी रही।

नवंबर में, वस्तुओं का निर्यात सालाना आधार पर 4.85 प्रतिशत घटकर 32.11 अरब डॉलर रह गया है। पिछले साल की समान अवधि में 33.75 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था।

सोने का आयात रिकॉर्ड हाई पर

सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर महीने में आयात 27 प्रतिशत बढ़कर 69.95 अरब डॉलर हो गया जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 55.06 अरब डॉलर था। बीते महीने, आयात की गई वस्तुओं में सोने की अहम भूमिका रही। इस दौरान सोने का आयात 14.8 अरब डॉलर के साथ अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

Also read: Gold Prices: लगातार तीसरे दिन गिरा सोना, 2 हजार से ज्यादा हुआ सस्ता, MCX पर भाव आया 77 हजार के नीचे

देश का व्यापार घाटा 37.8 अरब डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा

समीक्षाधीन माह में देश का व्यापार घाटा यानी आयात और निर्यात के बीच का अंतर बढ़कर 37.84 अरब डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इस साल अक्टूबर में देश का निर्यात 17.25 प्रतिशत बढ़कर 39.2 अरब डॉलर रहा था। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान निर्यात कुल 2.17 प्रतिशत बढ़कर 284.31 अरब डॉलर रहा है, जबकि जबकि आयात 8.35 प्रतिशत बढ़कर 486.73 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

(PTI के इनपुट के साथ)

First Published - December 16, 2024 | 4:07 PM IST

संबंधित पोस्ट