facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहतब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछे

शेल समर्थित लॉजिस्टिकनाउ सड़क परिवहन व्यापार में लाएगी सुधार

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 10:22 AM IST

सड़क लॉजिस्टिक्स खंड में और अधिक पारदर्शिता लाने के प्रयास के तहत हाल ही में शेल समर्थित लॉजिस्टिक्सनाउ ने मध्यम और लंबी दूरी के मार्ग पर पूरी तरह से लदे ट्रक के लिए सीमित मालभाड़े के लिए एक बेंचमार्क शुरू किया है।   लॉजिस्टिक्सनाउ के संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी राज सक्सेना ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘सड़क परिवहन का उपयोग करने वाले विनिर्माताओं के पास माल भाड़े की दरों के लिए कोई विश्वसनीय बेंचमार्क नहीं है। वे अपने ही आंकड़ों पर भरोसा करते हैं। इस बेंचमार्क से उन्हें न केवल माल भाड़े की सीमा परिसर का पता चलेगा बल्कि यहां शीर्ष रेटिंग वाले ट्रांसपोर्टरों को भी दिखाया जाएगा, जिससे माल भाड़े की दर का पता लग पाएगा।’ 
 
आज देश के 65 फीसदी से अधिक माल की ढुलाई ट्रकों से होती है।  लोरी बेंचमार्क के पास एक समर्पित आंकड़ा विश्लेषक टीम है जो ट्रांसपोर्टरों, विनिर्माताओं और सरकारी स्रोतों से आंकड़े जुटाकर अपने ग्राहकों को एक मजबूत आधार प्रदान करते हैं। आज यह बेंचमार्क देश भर में 20,000 से अधिक मार्गों की पेशकश करता है और इस प्लेटफॉर्म पर 650 से अधिक लॉजिस्टिक कंपनियां हैं।  लोरी बेंचमार्क का जोर पूर्ण लदे हुए ट्रक (एफटीएल) पर है। सक्सेना ने बताया कि ऐसा इसलिए है कि मूल्य के संदर्भ में कुल सड़क परिवहन उद्योग में से 70 से 80 फीसदी टीएफएल है।
 
लोरी बेंचमार्क में एक सीमा से परे भुगतान सुविधा है। हालांकि, यह व्यापक पैमाने पर लघु और मध्यम उद्यमों से लेकर बड़े संगठित वाणिज्यिक संगठनों से आने वाले विनिर्माताओं के साथ साथ ट्रांसपोर्टरों को सेवाओं की पेशकश करती है।  एक ओर जहां कंपनी बेंचमार्क में और भी मार्गों को जोड़ रही है, उसका लक्ष्य आगामी छह से 12 महीनों में रेल मालवहन के क्षेत्र में उतरना है।  सक्सेना ने कहा, ‘आज की तारीख में अकेले एफटीएल ही 60,000 से अधिक मार्ग है। फिलहाल हम केवल 20,000 मार्गों को कवर करते हैं। 36 महीने से भी कम समय में हमारे प्लेटफॉर्म पर सभी छोटे बड़े मार्ग होंगे। हमारा विचार सड़क और रेल पर अधिक ध्यान देना है। हम इनके संयोजन पर विचार कर रहे हैं।’ रेल खंड में उतरने की कंपनी की योजना भी मजबूत है। एक ओर जहां यह निजी कंपनियों और भारतीय रेल दोनों के साथ चर्चा कर रही है, कंपनी को निजी खंड में अधिक मूल्य नजर आ रहा है क्योंकि उसमें कीमत ऊपर नीचे होती रहती है। वहीं सरकारी माल अधिक नियंत्रित होता है जिससे लॉजिस्टिकनाउ की तकनीक युक्त लॉजिस्टिक्स कारोबार के लिए गुंजाइश नहीं रहेगी। 
 
सक्सेना ने कहा, ‘निजी रेल के खंड में मांग-आपूर्ति समीकरण है जो कीमत को जानने में मदद करेगी। इसलिए माल भाड़े की पारदर्शिता की बड़ी गुंजाइश है और सभी को एक एकसमान अवसर मिलेगा।’ इस बीच लॉजिस्टिकनाउ लॉजिस्टिक्स और परिवहन पारितंत्र के लिए विभिन्न उत्पाद बनाने पर भी विचार कर रही है। यह लॉरी खरीद की योजना बना रही है जो पारदर्शी तरीके से सामान की खरीद की अनुमति देगा। ट्रांसपोर्टरों के लिए भीड़ से रेटिंग जुटाने वाला एक प्लेटफॉर्म भी तैयार किया जा रहा है जहां पर किराये पर लिए गए ट्रक के चालक ग्राहकों द्वारा की गई अपने ट्रक के फेरों और सेवाओं की रेटिंग को देखेंगे। इससे और अधिक विश्वसनीय सेवाओं के लिए रास्ता तैयार होगा।
 
सक्सेना ने कहा, ‘करीब 200 परिवहन कंपनियों की पहले ही रेटिंग की जा चुकी है और उन्हें बढ़े हुए कारोबार का लाभ मिला है।’ इसके अलावा, कोविड-19 महामारी के समय में जब फिलहाल टीके का वितरण एक चिंता का विषय बनी हुई है, लॉजिस्टिकनाउ ने जमे हुए सामानों के परिवहन में कदम रख दिया है। कंपनी ने प्रशीतित परिवहन के लिए देश में कई मार्गों का पता लगाया है।  

Advertisement
First Published - December 27, 2020 | 9:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement