facebookmetapixel
Advertisement
नेपाल बाढ़ में 320 भारतीय लापता, 547 पहुंची मृतकों की संख्या; भारत ने भेजी राहत और बचाव टीमAGM टलने के बाद टाटा संस को कंपनी रजिस्ट्रार से मिली राहत, लेकिन साल के आखिर तक पूरी करनी होगी बैठकआगामी बजट की कवायद शुरू! वित्त मंत्रालय ने मंगवाए संशोधित अनुमान, 12 अक्टूबर से होंगी प्री-बजट बैठकें‘एस्सेल समूह ने 45,000 में से चुकाए 43,000 करोड़ रुपये का कर्ज’, आरोपों के बीच सुभाष चंद्रा ने किया दावाइंडिगो ने सर्वम AI में लगाया पैसा, विमानन क्षेत्र में बढ़ेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमालक्या पटरी पर लौट आया वोडाफोन आइडिया? लगातार छठे महीने बढ़े ग्राहक, 20 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ाहिमालय में नई झील का खतरा: नेपाल-तिब्बत सीमा पर बनी 20 हेक्टेयर की झील, निचले इलाकों पर अलर्टभारत-कनाडा का 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार $50 अरब पहुंचाने का लक्ष्य, वित्त मंत्री सीतारमण ने किया ऐलानजुलाई में सुस्त पड़ी औद्योगिक विकास की रफ्तार, IIP दर घटकर 6.7% पर पहुंची; मैन्‍युफैक्‍चरिंग की रफ्तार धीमीभारत-अमेरिका में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, भारतीय सेना के लिए खरीदी जाएंगी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलें

पोस्टल एक्सपोर्ट सेंटर से छोटे व्यापारियों को बढ़ावा मिलेगा : सेक्रेटरी

Advertisement
Last Updated- February 13, 2023 | 4:05 PM IST
Opposition to cancellation of recognition of unions

डाक घर निर्यात केंद्रों (Postal Export Centre) से छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहन मिलेगा और इससे देश के निर्यात को बढ़ाने में मदद मिलेगी। डाक विभाग में सचिव विनीत पांडेय ने सोमवार को यह बात कही।

उन्होंने कहा कि अपने कम लागत के ढांचे और सुगम प्रक्रिया के जरिये डाक घर छोटे और मझोले कारोबारियों के लिए उपयुक्त हैं।

पांडेय ने कहा कि विभाग एक व्यापक योजना बना रहा है, जिससे अपने नेटवर्क को ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी), छोटे कारोबारियों तथा पूर्वोत्तर राज्यों के लिए उपयोगी बना सके। उन्होंने यहां भारतीय डाक – अमृतपेक्स-2023 द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि डाक निर्यात केंद्रों से छोटे कारोबारियों को बढ़ावा मिलेगा।

इसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) में सचिव अनुराग जैन ने कहा कि सरकार भौगोलिक संकेतक (जीआई) वाले उत्पादों को बढ़ावा दे रही है।

Advertisement
First Published - February 13, 2023 | 4:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement