facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

खुदरा महंगाई घटकर 3 माह के निचले स्तर पर

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:14 PM IST

सब्जियों के दाम में स्थिरता आने से खुदरा महंगाई दर नवंबर में घटकर 6.93 प्रतिशत पर आ गई, जो तीन माह का निचला स्तर है।  हालांकि, यह अभी भी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 6 प्रतिशत के संतोषजनक स्तर से ऊपर बनी हुई है।
 सरकार द्वारा सोमवार को जारी सीपीआई आंकड़े के अनुसार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा महंगाई दर एक माह पहले अक्टूबर में 7.61 प्रतिशत थी, जो घटकर 6.93 प्रतिशत पर आ गई है।
खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर घटकर 9.43 प्रतिशत रही जो इससे पिछले महीने 11 प्रतिशत पर थी।
ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई ज्यादा रही, जो 9.57 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं शहरों में खाद्य महंगाई 9.1 प्रतिशत रही।
इक्रा रेटिंग में मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नैयर ने कहा, ‘नवंबर में खुदरा महंगाई हमारी उम्मीदों से कम रही है। खुदरा स्तर पर सब्जियों के दाम में स्थिरता का लाभ मिला है। यह स्वागतयोग्य राहत की बात है। हालांकि दरें घटाने को लेकर इसका कोई तत्काल प्रभाव नहीं पड़ेगा।’ नवंबर महीने में थोक और खुदरा महंगाई में अंतर बढ़कर 5.5 प्रतिशत हो गया है, जिसे देखते हुए इंडिया रेटिंग में मुख्य अर्थशास्त्री सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि चौथी तिमाही में खुदरा महंगाई 5.5 से 6 प्रतिशत के बीच रह सकती है। बहरहाल उन्होंने कहा कि प्रमुख महंगाई और कोविड से जुड़ी महंगाई का असर प्रमुख महंगाई में बढ़ा हुआ नजर आएगा।

Advertisement
First Published - December 14, 2020 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement