facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

मंदी से मंद हुआ निर्यात

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 2:49 AM IST

मंदी की आंच से दुनियाभर के उद्योग जगत में छाई सुस्ती अब भारतीय निर्यात बाजार को भी अपने लपेटे में ले रही है।


मंदी के चलते भारत को मिलने वाले निर्यात ऑर्डरों में इस कदर कमी आई है कि यह बाजार पांच साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। इस साल अक्टूबर माह में इसमें जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है।

विदेश व्यापार महानिदेशक आर.एस. गुजराल ने यह जानकारी देते हुए कहा- पांच साल में पहली बार ऐसा हुआ है। पिछले पांच साल में पहली बार, अक्टूबर में देश के निर्यात में डॉलर के हिसाब से 15 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।

पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात को अगर छोड़ भी दिया जाए तो भी निर्यात में 20 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। अप्रैल से अक्टूबर के बीच विकास दर 21.5 प्रतिशत रही, जो कि इससे पहले की समान अवधि में 30.9 प्रतिशत थी। हालांकि अक्टूबर के लिए कारोबारी डाटा आधिकारिक रूप से 1 दिसंबर को जारी किया जाएगा।

पांच साल पहले की हालत में पहुंचा भारत का निर्यात
अक्टूबर में आई इसमें 15 फीसदी की कमी
गैर पेट्रोलियम पदार्थों के निर्यात में 20 प्रतिशत तक की गिरावट

Advertisement
First Published - November 10, 2008 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement