facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्र की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

RBI जल्द जारी करेगा नए ₹10 और ₹500 के नोट

Advertisement

पुराने ₹10 और ₹500 के नोट भी रहेंगे मान्य

Last Updated- April 04, 2025 | 9:35 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह जल्द ही महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज में ₹10 और ₹500 मूल्यवर्ग के नए नोट जारी करेगा। इन नए नोटों पर आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे।

आरबीआई ने स्पष्ट किया कि इन नए नोटों का डिज़ाइन महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज के मौजूदा ₹10 और ₹500 के नोटों के समान ही होगा। इसके अलावा, केंद्रीय बैंक ने यह भी कहा कि पहले जारी किए गए ₹500 और ₹10 के सभी नोट पूरी तरह से वैध रहेंगे और प्रचलन में बने रहेंगे।

गौरतलब है कि आरबीआई ने पिछले महीने ₹100 और ₹200 के नए नोट जारी करने की घोषणा की थी, जिन पर गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर थे।

57 वर्षीय संजय मल्होत्रा ने दिसंबर 2024 में आरबीआई के गवर्नर के रूप में कार्यभार संभाला था। उन्होंने शक्तिकांत दास का स्थान लिया, जिन्होंने अपने विस्तारित कार्यकाल की समाप्ति के बाद पद छोड़ा था। (एजेंसी के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - April 4, 2025 | 9:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement