facebookmetapixel
Advertisement
भारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाबसेंसेक्स में हेरफेर का खेल: कॉपटॉल और मानसी ने कैसे रचा पूरा जाल?रुपये में निर्यात भुगतान पर अब मिलेंगे FTP के प्रोत्साहन, सरकार ने बदले नियमसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नई औद्योगिक संबंध संहिता में ‘उद्योग’ की अलग व्याख्यामेटा के AI कंटेंट मॉडरेशन पर सरकार की चिंता, पोस्ट हटाने से पहले मानव समीक्षा पर जोर

RBI ने सहकारी बैंकों को किया आगाह, ईमानदारी बढ़ाने की जरूरत पर दिया जोर

Advertisement

रिजर्व बैंक ने आज मुंबई जोन के टियर-3 व टियर-4 शहरी सहकारी बैंकों के निदेशकों के साथ कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।

Last Updated- August 31, 2023 | 10:31 AM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ईमानदारी व वित्तीय प्रोफाइल को बढ़ाने की जरूरत पर जोर देते हुए आज शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) के निदेशकों को नई लेखांकन प्रथाओं का इस्तेमाल करके वास्तविक वित्तीय स्थिति को छिपाने के प्रति आगाह किया है।

रिजर्व बैंक ने कहा है कि यूसीबी को वित्तीय व परिचालन के लचीलेपन को मजबूत करना होगा, जिससे समग्र वित्तीय व बैंकिंग क्षेत्र की स्थिरता में योगदान कर सकें। यूसीबी सेक्टर ने कुल मिलाकर वित्तीय प्रदर्शन में सुधार किया है, वहीं हाल के वर्षों में कुछ व्यक्तिगत संस्थाओं में कमजोरियां देखी जा रही हैं।

चुनिंदा यूसीबी के निदेशकों को संबोधित करते हुए रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि वित्तीय स्थिति को लेकर ईमानदारी और पारदर्शिता बनाने में निदेशकों की बहुत अहम भूमिका है।

रिजर्व बैंक ने आज मुंबई जोन के टियर-3 व टियर-4 शहरी सहकारी बैंकों के निदेशकों के साथ कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।

गवर्नर ने ‘गवर्नेंस इन बैंक्स- ड्राइविंग सस्टेनेबल ग्रोथ ऐंड स्टेबिलिटी’ की अवधारणा पर आयोजित कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। टियर-4 यूसीबी में वे इकाइयां शामिल हैं, जिनमें जमा 10,000 करोड़ रुपये से ऊपर है। वहीं टियर-3 में शहरी सहकारी बैंक आते हैं, जिनमें जमा 1,000 करोड़ रुपये से 10,000 करोड़ रुपये तक है।

रिजर्व बैंक ने वित्तीय व्यवस्था के विभिन्न सेग्मेंट में काम कर रही नियमन के दायरे में आने वाली इकाइयों के निदेशकों के साथ बातचीत शुरू की है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और निजी क्षेत्र के बैंकों के निदेशक मंडल के साथ दो अलग अलग कॉन्फ्रेंस मई 2023 में हो चुकी है। आगे चलकर रिजर्व बैंक इस तरह की कॉन्फ्रेंस अन्य क्षेत्रों के शहरी सहकारी बैंकों के निदेशकों के साथ भी करेगा।

उन्होंने कहा कि कठोर जोखिम प्रबंधन को बनाए रखने के लिए बोर्ड को मजबूत अंडरराइटिंग मानदंड, कर्ज जारी होने के बाद प्रभावी निगरानी, दबाव के समय पर पहचान में सक्रिय भूमिका निभाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि बड़े एनपीए की प्रभावी वसूली के लिए उधार लेने वालों पर कड़ी निगरानी रखने और पर्याप्त प्रॉविजनिंग में भी बोर्ड की अहम भूमिका है।

Advertisement
First Published - August 31, 2023 | 10:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement