facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय पुलिस ने किया 5 लाख से ज्यादा फर्जी जीमेल अकाउंट के नेटवर्क का पर्दाफाश, अब गूगल से करेगी पूछताछ‘देश को दें सर्वोच्च प्राथमिकता’, जेन जी और जेन अल्फा से बोलीं सीतारमण, कहा: नेतृत्व संभालने को रहें तैयारRBI की डॉलर-रुपया स्वैप से मिली बड़ी राहत, अब टिकाऊ और बिना कर्ज वाली विदेशी पूंजी पर जोर जरूरीवैश्विक व्यापार नीतियों में बढ़े विरोधाभास, अमेरिका-चीन से भारत तक दोहरे मानदंडों ने बढ़ाई चिंताEditorial: UPI को टिकाऊ बनाने की नई कोशिश, ₹2,000 से ऊपर के भुगतान पर चार्ज लागूकच्चे तेल की तेजी और अमेरिकी यील्ड बढ़ने से शेयर बाजार धड़ाम, निफ्टी 279 अंक और सेंसेक्स 778 अंक टूटाटाटा संस की लिस्टिंग से पहले RBI ने उठाया बड़ा कदम, संभावित कानूनी चुनौती को लेकर बॉम्बे HC में कैविएट दायरMeta साझा करेगी बाल यौन शोषण से जुड़े खातों की जानकारी, भारत में ऐसा करने वाली पहली सोशल मीडिया कंपनीफ्लिपकार्ट ने त्योहारी मांग के लिए खोले 2.5 लाख रोजगार के मौके, 60% नौकरियां डिलिवरी मेंPhonePe की अगले दशक की योजना, भुगतान से निवेश और कर्ज तक बढ़ेगा कारोबार

रिजर्व बैंक ने जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को 7.2 फीसदी पर बनाए रखा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:03 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक ने  वित्त वर्ष-2022-23 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की 7.2 प्रतिशत की वृद्धि दर के अनुमान को बनाए रखा है।
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांतदास ने शुक्रवार को यहां चौथी मौद्रिक समीक्षा पेश करते हुए कहा कि शहरी मांग में सुधार हो रहा है। सामान्य मानसून से ग्रामीण मांग में भी धीरे-धीरे सुधार दिख रहा है।
दास ने कहा कि देश को सतत वृद्धि की राह पर ले जाने के लिए केंद्रीय बैंक मूल्य स्थिरता को लेकर प्रतिबद्ध है।
रिजर्व बैंक का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था 16.2 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। चौथी तिमाही तक वृद्धि दर घटकर चार फीसदी रह जाएगी।
हालांकि इसके साथ ही दास ने आगाह किया कि रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से वृद्धि दर के लिए जोखिम हो सकता है।
केंद्रीय बैंक ने अप्रैल में 2022-23 की वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 7.2 फीसदी कर दिया था। इससे पहले रिजर्व बैंक ने अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।

Advertisement
First Published - August 5, 2022 | 11:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement