facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

RBI Monetary Policy: RBI ने रीपो रेट में 35 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया, महंगाई पर लगाम लगाने की कोशिश जारी

Last Updated- December 09, 2022 | 7:00 PM IST
Shaktikanta Das

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के प्रमुख शक्तिकांत दास ने आज यानी बुधवार को मौद्रिक नीति समिति (MCP) बैठक के नतीजों का ऐलान किया।

डॉक्टर शक्तिकांत दास ने बताया कि एमपीसी की बैठक में बहुमत से रीपो रेट में 35 बेसिस प्वाइंट की बढ़त का फैसला लिया गया है। रीपो रेट की यह 35 बेसिस प्वाइंट की बढ़त त्वरित प्रभाव से लागू हो गई है। तीन दिन की यह बैठक पांच दिसंबर को शुरू हुई थी।

इस साल ब्याज दरों में यह पांचवी बार वृद्धि की गई है। इसी के साथ रीपो रेट बढ़कर 6.25 फीसदी हो गया है।

बता दें, रिजर्व बैंक ने इस साल मई से प्रमुख नीतिगत दर रीपो में अब तक 1.90 प्रतिशत की वृद्धि की है। हालांकि, इसके बावजूद मुद्रास्फीति जनवरी से ही छह फीसदी के संतोषजनक स्तर से ऊपर बनी हुई है।

मौजूदा वर्ष की दूसरी छमाही में एक के बाद एक कई बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी हुई है। इसके कारण कर्ज लेना महंगा हो गया है जिससे ग्रामीण मांग प्रभावित हुई है।

वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी को किसी बिंदु पर रोकना होगा और इसके लिए अब समय सही हो सकता है। मुद्रास्फीति में कुछ कमी को देखते हुए आरबीआई और एमपीसी भी दरों में कुछ कम यानी 0.25 से 0.35 प्रतिशत की वृद्धि करेंगे।

First Published - December 7, 2022 | 10:43 AM IST

संबंधित पोस्ट