facebookmetapixel
Advertisement
फर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ताUPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारी

प्रधानमंत्री की गतिशक्ति नैशनल मास्टर प्लान को मिल रही गति

Advertisement
Last Updated- April 10, 2023 | 11:30 PM IST
Infra Companies Growth

बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सभी मंत्रालयों और विभागों द्वारा स्वीकार किए जाने के बाद उद्योग विभाग अब प्रधानमंत्री की गतिशक्ति नैशनल मास्टर प्लान का विस्तार सभी राज्य सरकारों तक करना चाहता है।

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) में विशेष सचिव सुमित द्वारा ने सोमवार को कहा कि इसका विस्तार सभी आगामी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं तक करने की योजना है। बुनियादी ढांचा परियोजनाओं तक प्रसार के अलावा राज्यों से कहा गया है कि वे अहम बुनियादी ढांचा के अंतर को चिह्नित करें। इसके लिए DPIIT कार्यशालाओं का भी आयोजन कर रहा है, जिससे कि पीएम गतिशक्ति की व्यापक स्वीकार्यता हो सके।

अब तक 30 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के साथ 4 क्षेत्रीय कार्यशालाओं का आयोजन हो चुका है। पांचवी कार्यशाला वाराणसी में 11-12 अप्रैल को प्रस्तावित है।

द्वारा ने बिजनेस स्टैंडर्ड से बातचीत में कहा, ‘कार्यशालाओं में मुख्य ध्यान पीएम गतिशक्ति एनएमपी की स्वीकार्यता के बारे में बताने पर है। इसमें आंकड़ों की गुणवत्ता बनाए रखने, आर्थिक क्लस्टर से मल्टी मोडल कनेक्टिविटी बनाने, स्कूलों तक पहुंच, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, के अलावा कुशल लॉजिस्टिक्स माहौल बनाने पर विशेष जोर है।’

करीब डेढ़ साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गतिशक्ति नैशनल मास्टर प्लान की घोषणा की थी। यह एकीकृत डिजिटल प्लान है, जिससे आर्थिक क्षेत्रों और मल्टीमोडल कनेक्टिविटी संबंधी बुनियादी ढांचे को जोड़ा जाना है।

इसका मकसद विभिन्न मंत्रालयों व केंद्र के कामों और राज्य सरकारों के विभागों का एकीकरण करना और ऐसे क्षेत्रों में कनेक्टिविटी की कमी को दूर करना है।

Advertisement
First Published - April 10, 2023 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement