facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

आयकर रिफंडवेबसाइट पर

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 9:45 PM IST

अगर आप अपने आयकर रिफंड का हाल जानने के लिए आयकर कार्यालय के चक्कर लगा कर परेशान हो चुके हैं, तो यह खबर आपको राहत दे सकती है।


दरअसल, करदाता अब आयकर रिफंड की जानकारी इंटरनेट पर ले सकते हैं। बस टीआईएन डॉट टीआईएन डॉट एनएसडीएल डॉट कॉम पर इसकी जानकारी हासिल करिए। फिलहाल, यह सुविधा दिल्ली और मुंबई समेत छह बड़े शहरों में शुरू की गई है। इससे नागरिकों को आयकर कार्यालय तक दौड़ लगाने से राहत मिलेगी। आयकर कंप्यूटर नेटवर्क और केंद्रीय रिटर्न प्रोसेसिंग केंद्रों का एकीकरण होने के बाद इसे अन्य शहरों तक पहुंचाया जाएगा।


अगर आपको दी गई जानकारी में कोई गड़बड़ी निकलती है, तो इस मामले में भारतीय स्टेट बैंक के मूल्यांकन अधिकारी या रिफंड बैंकर से संपर्क करना होगा। इसके अलावा रिफंड को लेकर यदि कोई शिकायतें हैं तो उस रेंज के लिए जिम्मेदार अतिरिक्त कमिशनर या लोकपाल से संपर्क किया जा सकता है। यह सुविधा गैर-निगमित व नॉन ट्रस्ट कर दाताओं को रिफंड बैंकर योजना के जरिए दी जाएगी और फिलहाल यह दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और पटना में मिलेगी।


अन्य शहरों में आयकर विभाग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर ही आयकर रिफंड जारी क रेगा। रिफंड प्रक्रिया को जल्दी निपटाने के लिए टैक्स रिटर्न में बैंक खाते की पूरी जानकारी जैसे नाम, शाखा, एमआईसीआर कोड साफ साफ लिखा होना चाहिए। रिफंड बैंकर योजना के तहत या तो रिफंड का भुगतान सीधे करदाता के बैंक खाते में किया जाएगा या फिर रिफंड बैंकर का जारी किया हुआ चेक करदाता तक कूरियर के जरिए पहुंचा दिया जाएगा।



 

Advertisement
First Published - April 17, 2008 | 12:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement