facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

ओईसीडी ने भारत के लिए अनुमान सुधारा

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:39 PM IST

आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) ने भारतीय अर्थव्यवस्था की संभावनाओं में थोड़ा इजाफा किया है। इसने अब अनुमान जताया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में संकुचन वित्त वर्ष 2021 में 9.9 फीसदी रहेगा, जबकि इसका सितंबर का अनुमान 10.2 फीसदी था। इसका पूर्वानुमान है कि अगले वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था 8 फीसदी और उसके बाद सालाना पांच फीसद की वृद्धि दर हासिल कर लेगी, लेकिन जीडीपी का नुकसान बड़ा होगा।
ओईसीडी ने राजकोषीय घाटा करीब 16 फीसदी रहने का अनुमान जताया है. इसका अनुमान है कि 2021-22 के बजट में प्रोत्साहनों को लेकर सतर्कता बरती जाएगी। हालांकि इसने कहा है कि कोविड-19 से पैदा चुनौतियां कम करने के लिए और राजकोषीय कदम उठाए जाने चाहिए।
ओईसीडी ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मौद्रिक रुख में और नरमी की गुंजाइश कम है क्योंकि महंगाई ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। हालांकि इसने उम्मीद जताई कि चालू वित्त वर्ष की समाप्ति के आसपास नीतिगत में कटौती की जा सकती है क्योंकि उस समय खाद्य उत्पादों की आपूर्ति सुधर जाएगी। इसने अपने हाल के आउटलुक में कहा कि घरेलू खपत अभी कमजोर है।

Advertisement
First Published - December 1, 2020 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement