facebookmetapixel
Stock Market: STT बढ़ते ही शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी 2% टूटेBudget 2026: सिविल और डिफेंस एविएशन के कच्चे माल पर कस्टम ड्यूटी में छूटBudget 2026: राज्यों के राजस्व बंटवारे पर 16वें वित्त आयोग की सिफारिशें मंजूरBudget 2026: सरकार को FY27 में RBI, बैंकों से ₹3.16 लाख करोड़ का डिविडेंड मिलने की उम्मीदBudget 2026: सीमा-शुल्क सुधारों से रत्न और आभूषण उद्योग को नई रफ्तार, निर्यात और ई-कॉमर्स को मिलेगा बढ़ावाBudget 2026: लिथियम बैटरी पर सीमा-शुल्क छूट से EV इंफ्रास्ट्रक्चर को मदद मिलेगी, ऑटो इंडस्ट्री ने किया स्वागतBudget 2026: पढ़ाई से लेकर कमाई तक! बजट में स्टूडेंट्स के लिए 5 बड़ी घोषणाएं, जिससे बदलेगा भविष्यसरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, गया कहां; ₹1 के कैलकुलेशन से समझें बजट का पूरा लेखा-जोखाBudget 2026: SGB पर नियम बदले, एक्सचेंज से खरीदे बॉन्ड पर टैक्स लगेगा; टैक्स-फ्री एग्जिट का रास्ता बंदकर्ज लेकर शेयर या म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं? बजट में सरकार ने दे दिया बड़ा झटका

विदेश में रह रहे भारतीयों ने घटाया बैंक जमा, पहली तिमाही में 10% की गिरावट के साथ आंकड़ा पहुंचा $3.61 अरब पर

अप्रैल-जून 2025 में एफसीएनआर बैंक खातों में 77.4 करोड़ डॉलर आए हैं, जो अप्रैल जून 2024 के 1.68 अरब डॉलर की तुलना में कम है

Last Updated- August 29, 2025 | 9:52 PM IST
Rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

विदेश में रह रहे भारतीयों (एनआरआई) की जमा योजनाओं धन की आवक घटी है। वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2025) में धन की आवक 10.21 प्रतिशत घटकर 3.61 अरब डॉलर रह गई है, जो एक साल पहले की समान अवधि में 4.02 अरब डॉलर थी। जून 2025 में कुल एनआरआई जमा 168.32 अरब डॉलर हो गई है, जो एक साल पहले के 155.78 अरब डॉलर की तुलना में अधिक है। क्रमिक आधार पर देखें तो मई 2025 में एनआरआई जमा 166.72 अरब डॉलर था। 

एनआरआई जमा योजनाओं में फॉरेन करेंसी नॉन रेजिडेंट (एफसीएनआर) जमा, नॉन रेजिडेंट एक्सटर्नल (एनआरई) जमा और नॉन रेजिडेंट ऑर्डिनरी (एनआरओ) जमा शामिल है। 

अप्रैल-जून 2025 में एफसीएनआर बैंक खातों में 77.4 करोड़ डॉलर आए हैं, जो अप्रैल जून 2024 के 1.68 अरब डॉलर की तुलना में कम है। जून 2025 के अंत में एफसीएनआर (बी) खातों में जमा राशि 33.58 अरब डॉलर थी। 

 अप्रैल-जून 2025 के दौरान एनआरई जमा में 1.99 अरब डॉलर आए हैं, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 1.58अरब डॉलर आए थे। जून 2025 में एनआरई जमा 102.75 अरब डॉलर था। 

अप्रैल-जून 2025 के दौरान एनआरओ जमा में 85 करोड़ डॉलर आए, जो एक साल पहले के 76.2 करोड़ डॉलर की तुलना में कम है। जून 2025 तक कुल एनआरओ जमा 31.99 अरब डॉलर था।

First Published - August 29, 2025 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट