facebookmetapixel
ब्याज दरों पर बड़ा ऐलान आज, RBI MPC मीटिंग कहां और कब देखें?BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्क

NPA : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने पांच साल में बट्टे खाते में डाले गए कर्ज का 14 फीसदी वसूला

वसूली के बाद पिछले पांच साल में बट्टे खाते में डाला गया कुल ऋण 6.31 लाख करोड़ रुपए रह गया।

Last Updated- March 28, 2023 | 8:18 PM IST
Indian Banks- भारतीय बैंक
BS

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक मार्च, 2022 में समाप्त हुए पिछले पांच साल में 7.34 लाख करोड़ रुपये के बट्टे खाते में डाले गये कर्ज का केवल 14 फीसदी ही वसूल सके हैं। मंगलवार को संसद को जानकारी दी गई।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि बट्टे खाते में डाले गये 7.34 लाख करोड़ रुपये में से सरकारी स्वामित्व वाले बैंकों ने 1.03 लाख करोड़ रुपये की वसूली की।

वसूली के बाद पिछले पांच साल में बट्टे खाते में डाला गया कुल ऋण 6.31 लाख करोड़ रुपए रह गया। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में वित्त मंत्री ने कहा कि रिजर्व बैंक (RBI) के दिशानिर्देशों और बैंकों के निदेशक मंडलों द्वारा अनुमोदित नीति के अनुसार गैर-निष्पादित आस्तियां (NPA), को बट्टे खाते में डालते हुए संबंधित बैंकों के बही-खाते से हटा दिया गया है। इसमें वे NPA भी शामिल हैं जिनके लिए पूर्ण प्रावधान किया गया था।

First Published - March 28, 2023 | 8:18 PM IST

संबंधित पोस्ट