facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

मूडीज को थोड़ी मजबूत नजर आई भारत की स्थिति

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 9:04 PM IST

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद में गिरावट की दर घटाकर 10.6 प्रतिशत कर दी है, जबकि पहले 11.5 प्रतिशत गिरावट का अनुमान लगाया था। इसने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भी जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 10.8 प्रतिशत कर दिया है, जबकि पहले 10.6 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया था।
वहीं बर्कलेज ने भी वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की जीडीपी में वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 8.5 प्रतिशत कर दिया था, जबकि पहले 7 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया था। हालांकि बर्कलेज ने चालू वित्त वर्ष में जीडीपी में संकुचन का अनुमान बढ़ाकर 8.5 प्रतिशत कर दिया है, जबकि पहले 8 प्रतिशत संकुचन का अनुमान लगाया था।
मूडीज ने कहा है कि पिछले सप्ताह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित प्रोत्साहन के कदमों का मकसद भारत के विनिर्माण क्षेत्र की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाना और रोजगार का सृजन करना है। इसके साथ ही बुनियादी ढांचे में निवेश, ऋण उपलब्धता और तनावग्रस्त क्षेत्रों की मदद पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। मूडीज ने एक बयान में कहा, ‘इन उपायों का हमारे वृद्धि पूर्वानुमानों पर सकारात्मक असर पड़ा है।’

Advertisement
First Published - November 20, 2020 | 12:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement