facebookmetapixel
Advertisement
चालू सीजन में मक्का की बोआई पिछड़ी, पिछले साल के मुकाबले रकबा 10% कम; उत्पादन घटने की आशंकाउत्तर प्रदेश में मानसून का कहर जारी: 75 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई नदियां उफान परQ1FY27 Results: इंडस टावर्स का मुनाफा मामूली बढ़कर ₹1,746 करोड़ पर पहुंचा, आय में 4.6% की ग्रोथभारत के अगले 20 करोड़ ग्राहक! अब कंपनियों की नजर अमीरों पर नहीं, मिडिल क्लास पर क्यों?Share Market: 5 दिन की गिरावट खत्म! सेंसेक्स 776 अंक उछला, आखिर क्यों दौड़ा शेयर बाजार?बार-बार नौकरी बदलते हैं? EPFO का नया फीचर आपके बहुत काम आएगा!Q1 Results: टाटा पावर की कमाई में तेजी, ₹1,401 करोड़ का मुनाफा; आय ₹18,890 करोड़ के पारकेंद्र सरकार का बड़ा फैसला, RBI को दी प्लास्टिक नोट जारी करने के ट्रायल की मंजूरीITR File करने जा रहे हैं? भूलकर भी न करें ये बड़ी गलतियां, वरना घर आ सकता है टैक्स नोटिसअभी तक नहीं किया ITR File? Paytm ने अपने ऐप पर शुरू की फाइलिंग की सुविधा, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

मोंटेक को नहीं भाया कर रियायत का ख्याल

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:36 PM IST

आयकर और दूसरे करों में रियायत की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सरकार ने एक झटके में मायूस कर दिया है। सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान कर ढांचे में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा।


योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने आज कहा, ‘अगले बजट तक करों के ढांचे में किसी तरह की फेरबदल नहीं की जाएगी।’ दरअसल इस साल नियमित बजट जुलाई में किसी वक्त पेश किया जाएगा। लोकसभा चुनाव इसी साल होने की वजह से सरकार फरवरी में अंतरिम बजट पेश करेगी।

मोंटेक ने कहा कि आने वाले वित्त वर्षों में विकास की रफ्तार बनाए रखना और उसे बढ़ाना अहम है। इसीलिए सरकार मौद्रिक और राजकोषीय दोनों तरह के उपायों को पहले की तरह जारी रखेगी। आर्थिक विकास की दर इस साल 7 फीसदी तक रहने की उम्मीद है।

मुद्रास्फीति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अब यह चिंता का सबब नहीं रह गई है। पिछले साल अगस्त में 12.91 फीसदी तक पहुंच चुकी महंगाई दर जनवरी में 6 फीसदी के भी नीचे आ गई है।

Advertisement
First Published - January 20, 2009 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement