facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

मैजेस्को देगी 974 रुपये प्रति शेयर लाभांश

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 6:37 PM IST

छोटे आकार की टेक्नोलॉजी कंपनी मैजेस्को ने मंगलवार को 974 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया। यह लाभांश कंपनी के पूर्ववर्ती दिन के बंद भाव 972 रुपये से थोड़ा ज्यादा है। ऊंचे लाभांश भुगतान को अमेरिकी कंपनी की बिक्री इस साल के शुरू में निजी इक्विटी फर्म थोमा ब्रैवो को किए जाने से मदद मिली है।
कंपनी ने बीएसई को भेजी सूचना में कहा है, ‘यह लाभांश भुगतान 2.8577 करोड़ शेयरों के शेयरधारक आधार पर 2,788.4 करोड़ रुपये है। बैलेंस नकदी रिजर्व 103 करोड़ रुपये पर अनुमानित है और यह ब्रांड और नियामकीय मंजूरी के तहत वितरित किया जाएगा।’
मैजेस्को ने 631 करोड़ रुपये का शेयर पुनर्खरीद कार्यक्रम भी शुरू किया है, जो इस महीने के अंत तक समाप्त हो जाएगा।
अगस्त में आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने एक रिपोर्ट में कहा था, ‘मैजेस्को इंडिया की अमेरिकी इकाई में 74.07 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसलिए, हिस्सेदारी के आधार पर, कंपनी को अब नकदी के तौर पर 51.38 करोड़ डॉलर की रकम मिलेगी। पूंजीगत लाभ कर को देखते हुए, कंपनी को 3,121.2 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी की बैलेंस शीट में 23.5 करोड़ रुपये की नकदी के साथ कुल नकदी 3,144.7 करोड़ रुपये या 1,037 करोड़ रुपये प्रति शेयर हो जाएगी।’

Advertisement
First Published - December 16, 2020 | 12:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement