facebookmetapixel
Advertisement
सिगरेट कारोबार को झटका, मगर FMCG ने संभाला ITC; क्या बदल रही है कंपनी की असली पहचान?Stocks To Watch Today: Adani Group से लेकर LIC और Paytm तक, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजरसरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJP

कर्जों की गुणवत्ता अगस्त में घटी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:17 AM IST

केयर रेटिंग्स का ऋण गुणवत्ता सूचकांक कुछ इकाइयों के मूल्यांकित  कर्जे में आई गिरावट की वजह से अगस्त 2021 में गिरकर 89.57 पर आ गया जबकि जुलाई 2021 में यह 89.85 पर था। इसके पहले जून में यह सूचकांक 90.01 पर रहा था। इस तरह मूल्यांकित कर्जों की गुणवत्ता में लगातार दूसरे महीने गिरावट आई है। यह सूचकांक कर्जों की गुणवत्ता को परखता है। सीडीक्यूआई में 100 तक के पैमाने पर जांचा जाता है कि किसी कर्ज की गुणवत्ता स्थिति खराब हो रही है या उसमें सुधार आ रहा है। 
न्यूनतम समय-अंतराल होने से यह समकालिक परिस्थितियों को परिलक्षित करता है लिहाजा ऋण एवं साख बाजार की सेहत का आकलन लगभग वास्तविक समय में कर पाना मुमकिन हो पाता है। केयर रेटिंग्स के पोर्टफोलियो में शामिल 2,980 कंपनियों में से 1,615 कंपनियां इस सूचकांक की गणना में शामिल रही हैं। मार्च 2021 में सूचकांक एक साल पहले की तुलना में 0.70 अंक बढ़कर 89.51 हो गया था। जून 2020 एवं दिसंबर 2020 में कुछ कंपनियों की ग्रेडिंग चूक से गैर-चूक वाली होने से रेटिंग में कुछ सुधार आया था।

Advertisement
First Published - September 6, 2021 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement