facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

कमलनाथ की नई नीति को उद्योग जगत का समर्थन

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 9:24 PM IST

केंद्रीय उद्योग और वाणिज्य मंत्री कमलनाथ द्वारा 2008-09 के लिए पेश की गई वार्षिक पूरक विदेश व्यापार नीति (2004-09) का उद्योग जगत ने स्वागत किया है।


कांफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के एक ओपिनियन पोल के मुताबिक यह उद्योग जगत की आशाओं के अनुरूप है। पूरक विदेश व्यापार नीति 11 अप्रैल को जारी की गई थी।

सीआईआई के इस मतदान में 73 प्रतिशत लोगों ने इस नीति का स्वागत किया है और उसे आशा से अधिक संतोषजनक और दूर दृष्टि वाली नीति बताया है। मतदान से आए आंकड़ों के मुताबिक यह महत्वाकांक्षी है, और उद्योग जगत को उम्मीद है कि भारत, विश्व व्यापार में 5 प्रतिशत हिस्सेदारी का लक्ष्य 2020 तक पा लेगा। सीआईआई-सीईओ के ओपिनियन पोल में भाग लेने वाले 92 प्रतिशत से अधिक लोगों का वार्षिक पूरक के बारे में कहना है कि यह विकास केंद्रित है।

सीआईआई के एक वक्तव्य में कहा गया है कि उद्योग जगत यह महसूस करते है कि इस पूरक से भारत के विकास दर को 8.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने में मदद मिलेगी।इसमें राय देने वाले 50 प्रतिशत लोगों का कहना है कि इस नीति से वैश्विक बाजार में कंपनियों के बीच प्रतियोगिता में मदद मिलेगी। इसका सीधा असर बुनियादी स्तर पर पड़ेगा। हालांकि महंगाई की मार ने निर्यात नीति पर असर डाला है और कुछ प्रतिबंध भी लगे हैं।

Advertisement
First Published - April 14, 2008 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement