facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगी

बांग्लादेश से नीचे जाएगा भारत का प्रति व्यक्ति जीडीपी

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:39 PM IST

वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन से भारत की अर्थव्यवस्था में तेज गिरावट के कारण चालू कैलेंडर वर्ष 2020 में बांग्लादेश का प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) भारत से ज्यादा होने की ओर है।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के वैश्विक आर्थिक परिदृश्य के मुताबिक  बांग्लादेश का प्रति व्यक्ति जीडीपी 2020 में 4 प्रतिशत बढ़कर 1,888 डॉलर रहने की संभावना है। भारत का प्रति व्यक्ति जीडीपी 10.5 प्रतिशत गिरकर 1,877 डॉलर रहने की संभावना है, जो पिछले 4 साल में सबसे निचला स्तर होगा। दोनों देशों के जीडीपी के आंकड़े मौजूदा भाव पर हैं।
इससे भारत दक्षिण एशिया के देशों में तीसरे सबसे गरीब देश की श्रेणी में आ जाएगा, और सिर्फ पाकिस्तान व नेपाल की प्रति व्यक्ति जीडीपी भारत से नीचे रहेगी। वहीं बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका और मालदीव भारत से आगे होंगे।
आंकड़ों के मुताबिक दक्षिण एशिया में श्रीलंका के भारत की अर्थव्यवस्था कोविड 19 से सबसे ज्यादा प्रभावित होगी, जिसकी प्रति व्यक्ति जीडीपी चालू कैलेंडर वर्ष में 4 प्रतिशत सिकुड़ेगी। इसकी तुलना में नेपाल और भूटान की अर्थव्यवस्था इस साल बढऩे की संभावना है, जबकि आईएमएफ ने पाकिस्तान के आंकड़े नहीं दिए हैं। आईएमएफ ने अगले साल भारत की तेज रिकवरी का अनुमान लगाया है, जिसकी वजह से 2021 में भारत का प्रति व्यक्ति जीडीपी फिर बांग्लादेश से मामूली अंतर से आगे निकल जाएगा। 2021 में भारत का प्रति व्यक्ति जीडीपी डॉलर के हिसाब से 8.2 प्रतिशत बढऩे का अनुमान है, जबकि बांग्लादेश का 5.4 प्रतिशत बढऩे का अनुमान है। 2021 में भारत का प्रति व्यक्ति जीडीपी 2,030 डॉलर होगा।

Advertisement
First Published - October 15, 2020 | 12:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement