facebookmetapixel
Advertisement
उदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाबसेंसेक्स में हेरफेर का खेल: कॉपटॉल और मानसी ने कैसे रचा पूरा जाल?रुपये में निर्यात भुगतान पर अब मिलेंगे FTP के प्रोत्साहन, सरकार ने बदले नियमसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नई औद्योगिक संबंध संहिता में ‘उद्योग’ की अलग व्याख्यामेटा के AI कंटेंट मॉडरेशन पर सरकार की चिंता, पोस्ट हटाने से पहले मानव समीक्षा पर जोरस्थिर कर ढांचे से बढ़ेगा कोयला उत्पादन, निवेश और रोजगार को मिलेगा फायदाअगस्त के पहले पखवाड़े में FPI ने बढ़ाई खरीदारी, वित्तीय शेयरों में ₹6,535 करोड़ का निवेश

इस वित्त वर्ष डबल डिजिट में रहेगा भारत का ग्रोथ रेट: निर्मला सीतारमण

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:58 PM IST

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि के दहाई अंकों में बने रहने की उम्मीद जताई है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति मजबूत है।

सीतारमण ने बातचीत के दौरान जीडीपी वृद्धि को लेकर सकारात्मक रुख भी दर्शाया। साथ ही उन्होंने उन खबरों का भी जिक्र किया जिनमें कहा गया था कि भारत में मंदी का खतरा नहीं है।

 

दहाई अंक में जीडीपी ग्रोथ का अनुमान

 
सीतारमण ने इस वर्ष जीडीपी वृद्धि के दहाई अंकों में रहने की उम्मीद जताई है। साथ ही उन्होंने कहा कि “यदि आप मंदी की कगार पर नहीं खड़े हैं तो इससे भरोसा मिलता है. जरूरतमंद वर्गों की मदद करने और अर्थव्यवस्था को गति देने के लिहाज से आप लगातार कदम उठा रहे हैं।’’

 

कितना रहा ग्रोथ रेट

 
बता दें कि कुछ दिन पहले जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था 13.5 फीसदी की दर से बढ़ी है। वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘हम जिन अर्थव्यवस्थाओं की बात कर रहे हैं उनकी तुलना में हमारा देश मजबूत स्थिति में हैं। और भारत को सबसे तेजी से वृद्धि करती हुई अर्थव्यवस्था भी कहा।”

Advertisement
First Published - September 4, 2022 | 4:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement