facebookmetapixel
दूसरी छमाही में भी तिपहिया बिक्री रहेगी मजबूत, त्योहारों और पहली छमाही की गति से बढ़ी उम्मीदेंEditorial: 2026-27 का व्यापक सर्वे श्रमिकों की हकीकत और नीतिगत जरूरतें उजागर करेगाकलिंगनगर में टाटा स्टील के 10 साल पूरे, निवेश और क्षमता विस्तार से लिखा नया इतिहास`क्लाइमेट फाइनेंस अब पहुंच के भीतर, COP30 में मजबूत प्रतिबद्धता की उम्मीद2047 तक बायोटेक में भारत को ग्लोबल लीडर बनाना जरूरी: किरण मजूमदार शॉसरकार को टिकाऊ सुधारों के लिए श्रम संहिता तुरंत लागू करनी चाहिए2026 में रिकॉर्ड स्तर पर जाएगा भारत का IT खर्च, डेटा सेंटर–सॉफ्टवेयर निवेश से जोरदार उछालMumbai CNG crisis: मुंबई में सीएनजी संकट बरकरार, सड़कों से ऑटो-टैक्सी नदारतNPS, FD, PPF या Mutual Fund: कौन सा निवेश आपके लिए सही?Share Market: 6 दिन की रैली खत्म! सेंसेक्स–निफ्टी टूटे, IT–Metal Stocks में बड़ी गिरावट

अगले साल फ्रांस से बड़ी होगी भारत की अर्थव्यवस्था : रिपोर्ट

Last Updated- December 11, 2022 | 10:36 PM IST

अगले साल विश्व का आर्थिक उत्पादन पहली बार 100 लाख करोड़ डॉलर के पार पहुंच जाएगा और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पछाड़कर चीन के पहले स्थान पर आने में अभी थोड़ा वक्त लगेगा। आज जारी एक रिपोर्ट में यह सामने आया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अगले साल फ्रांस से आगे बढ़ जाएगा और उसके बाद ब्रिटेन फिर से 2023 में विश्व की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
ब्रिटिश कंसल्टेंसी सेबर ने अनुमान लगाया है कि 2030 में चीन विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा। इसके पहले वल्र्ड इकोनॉमिक लीग की रिपोर्ट में चीन के 2 साल पहले इस स्थिति में पहुंचने का अनुमान लगाया गया था।  
सेबर के डिप्टी चेयरमैन डगलस मैकविलियम्स ने कहा, ‘2020 के लिए अहम मसला यह है कि किस तरह से वैश्विक अर्थव्यवस्थाएं महंगाई पर काबू पाएंगी, जो अभी अमेेरिका में 6.8 प्रतिशत पर पहुंच गई है।’
उन्होंने कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि कुछ समायोजन के बाद  गैर क्षणिक तत्वों को काबू में लाया जा सकेगा। अगर ऐसा नहीं होता तो विश्व को 2023 या 2024 में मंदी के लिए खुद को तैयार रखना होगा।’
रिपोर्ट में कहा गया है कि जर्मनी की अर्थव्यवस्था 2023 में आर्थिक उत्पादन के मामले में जापान से आगे बढऩे को तैयार है। रूस 2036 तक शीर्ष 10 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो सकता है और इंडोनेशिया 2034 तक नवें स्थान पर पहुंच सकता है।

First Published - December 26, 2021 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट