facebookmetapixel
Rupee vs Dollar: नए निचले स्तर पर फिसला रुपया, डॉलर के मुकाबले 91.71 पर बंदविदेशी निवेशकों का भारत से हुआ मोहभंग, जनवरी में निकाले 3 अरब डॉलर से ज्यादा पैसाMP: Nvidia की एआई इनीशिएटिव्स की वाइस प्रेसिडेंट से मिले मुख्यमंत्री मोहन यादवBAFs 2026 में क्यों हैं स्मार्ट चॉइस?Stock Market: शेयर बाजार में भारी गिरावट, वैश्विक तनाव और FII बिकवाली का असरGold-Silver Price: सोना-चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर, सर्राफा व्यापारियों को सताने लगी कारोबार ठप होने की आशंकादावोस में ट्रंप का बड़ा दावा: ग्रीनलैंड हमारा इलाका, अमेरिका ही कर सकता है सुरक्षा₹1 लाख से ₹5 लाख की ट्रेडिंग! MTF पर Zerodha के नितिन कामथ की चेतावनी क्यों अहमSamco MF ने उतारा भारत का पहला एक्टिव मोमेंटम वाला मिड कैप फंड, SIP ₹250 से शुरू; क्या है इसमें खास?Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal का मुनाफा 73% उछला, रेवेन्यू में 202% की जबरदस्त बढ़त

जनवरी में रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा रूस से तेल का आयात, भारत ने हर दिन मंगाया 12.7 लाख बैरल कच्चा तेल

भारत के आयात में रूसी कच्चे तेल का हिस्सा बढ़कर 28 प्रतिशत हो गया है।

Last Updated- February 06, 2023 | 12:25 PM IST
crude oil

रूस से भारत की कच्चे तेल की खरीद जनवरी में लगातार चौथे महीने पश्चिम एशिया के परंपरागत आपूर्तिकर्ताओं से अधिक रही है। रिफाइनरी कंपनियां लगातार छूट पर उपलब्ध रूसी कच्चे तेल की खरीद कर रही हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत से पहले भारत के आयात में रूसी तेल की हिस्सेदारी एक प्रतिशत से भी कम थी। ऊर्जा खेप पर निगरानी रखने वाली वॉर्टेक्सा के अनुसार, जनवरी में रूस से भारत का कच्चे तेल का आयात बढ़कर 12.7 लाख बैरल प्रतिदिन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

इस तरह भारत के आयात में रूसी कच्चे तेल का हिस्सा बढ़कर 28 प्रतिशत हो गया है। चीन और अमेरिका के बाद भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चे तेल का आयातक है। यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद पश्चिम के प्रतिबंधों के बाद रूसी तेल रियायती कीमत पर उपलब्ध है। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले भारत के आयात में रूसी कच्चे तेल का हिस्सा केवल 0.2 प्रतिशत था।

जनवरी, 2023 में यह बढ़कर 28 प्रतिशत हो गया है। यहां इंडिया एनर्जी वीक (आईईडब्ल्यू)-2023 में भाग लेने आए अधिकारियों ने कहा कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए रूस सहित दुनिया में कहीं से भी कच्चा तेल खरीदना जारी रखेगा।

First Published - February 6, 2023 | 11:54 AM IST

संबंधित पोस्ट