facebookmetapixel
माघ मेले में बसंत पंचमी पर 3.2 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया संगम स्नान, कल्पवासियों की वापसी शुरूBudget 2026: सैलरीड टैक्सपेयर्स को क्या मिलेगी राहत? न्यू टैक्स रिजीम पर बड़ा फोकसBudget 2026: कैपेक्स और रोजगार पर जोर, टैक्स कलेक्शन व विनिवेश बने रहेंगे चुनौतीदेश की अर्थव्यवस्था का रिपोर्ट कार्ड! Budget से पहले आएगा इकोनॉमिक सर्वे, जानें क्या है इसकी अहमियतBudget 2026: अहम तारीखें, इकोनॉमिक सर्वे और लाइव कवरेज; बजट से जुड़ी हर जरूरी जानकारीMarket This Week: FIIs की बिकवाली और सुस्त नतीजों से सहमा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी 2.5% टूट; निवेशकों के ₹16 लाख करोड़ डूबेJSW Steel Q3 Results: मुनाफा तीन गुना से ज्यादा बढ़कर ₹2,400 करोड़ के पार, कुल आय ₹46,264 करोड़ परसुकन्या समृद्धि योजना के 11 साल पूरे! कैसे इसकी मदद से आप अपनी बेटी के लिए ₹72 लाख का फंड बना सकते हैं?Budget 2026: मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस से लेकर MSME तक; उद्योग जगत इस साल के बजट से क्या चाहता है?Cipla Q3FY26 Results: मुनाफा 57% घटकर ₹676 करोड़, अमेरिकी कारोबार में कमजोरी से झटका; शेयर 3.7% फिसले

Indian Economy: 7.5 फीसदी से विकास करेगी भारत की अर्थव्यवस्था, पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी होगा सुधार

वहीं भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान और श्रीलंका जो इस समय वित्तीय संकट से परेशान हैं उनके लिए भी सुधार के संकेत रिपोर्ट में दिए गए हैं।

Last Updated- April 03, 2024 | 9:58 AM IST
Indian Economy

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर वैश्विक स्तर पर भी सकारात्मक रुझान हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक और अच्छी खबर आई है। वर्ल्ड बैंक ने ये अनुमान जताया है कि भारत में साल 2024 में अर्थव्य्वस्था 7.5 फीसदी की दर से विकास करेगी। बता दें वर्ल्ड बैंक ने पहले ये अनुमान 6.3 ही रखा था जिसे अब बढ़ा कर 7.5 किया है।

इसी के साथ वर्ल्ड बैंक ने पूरे दक्षिण एशिया की अर्थव्यवस्था के विकास को लेकर भी अनुमान जारी किया है। वर्ल्ड बैंक के हिसाब से पूरे दक्षिण एशिया में विकास की दर 6 फीसदी रहेगी।

इसी के साथ वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि भारत में जिस तेज गति से विकास हो रहा है और देश की अर्थव्यवस्था जिस तरह से रफ्तार पकड़े हुए है ये काफी सकारात्मक है। इसी के साथ पड़ोसी देशों पाकिस्तान और श्रीलंका की अर्थव्यवस्थाओं में भी जिस तरह से पहले के मुकाबले सुधार देखने को मिल रहा है, ये सकारात्मक है। इन सभी फैक्टर्स की वजह से दक्षिण एशियाई देशों की कुल विकास दर तेज रहेगी।

दक्षिण एशियाई देशों के विकास दर के बारे में अनुमान

मंगलवार को वर्ल्ड बैंक ने दक्षिण एशिया विकास को लेकर अपडेट जारी किया है, जिसमें दक्षिण एशियाई देशों के विकास दर के बारे में अनुमान जताए गए हैं। रिपोर्ट की मानें तो, आने वाले दो सालों दक्षिण एशियाई क्षेत्र में सबसे अधिक तेजी से विकास होगा। वही अगले साल यानी साल 2025 में भी दक्षिण एशियाई देशों की कुल विकास दर 6.1 फीसदी रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें-Manufacturing PMI ने चूमी 16 साल की ऊंचाई, HSBC के सर्वे में रोजगार को लेकर भी कई बातें आईं सामने

क्या है रिपोर्ट में

वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट कही है कि भारत की विकास दर वित्त वर्ष 2023-24 में 7.5 फीसदी रहने का अनुमान है। वहीं मिड टर्म के बाद यह वापस 6.6 फीसदी पर आ सकती है। देश की विकास दर के लिए सबसे अहम फैक्टर्स सर्विस सेक्टर और औद्योगिक विकास होंगे।’

वहीं बांग्लादेश की विकास दर को लेकर रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में बांग्लादेश में 5.7 प्रतिशत की विकास दर रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- शहरी उपभोक्ताओं का गिरता मनोबल, आमदनी में आई गिरावट

पड़ोसी देशों की अर्थव्यवस्था में होगा सुधार

वहीं भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान और श्रीलंका जो इस समय वित्तीय संकट से परेशान हैं उनके लिए भी सुधार के संकेत रिपोर्ट में दिए गए हैं। वर्ल्ड बैंक के अनुमान के अनुसार, पाकिस्तान की विकास दर वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2.3 फीसदी रह सकती है। वहीं श्रीलंका में साल 2025 में विकास दर 2.5 फीसदी रहेगी।

First Published - April 3, 2024 | 9:58 AM IST

संबंधित पोस्ट