facebookmetapixel
Advertisement
बंगाल में चुनावी महासंग्राम का शंखनाद: भवानीपुर में फिर ममता बनाम शुभेंदु, राज्य का सियासी पारा हाईटीमलीज की रिपोर्ट में खुलासा: डिग्रियों की बाढ़ पर रोजगार का सूखा, केवल 20% कॉलेजों में बेहतर प्लेसमेंटभारत-रूस दोस्ती का नया रिकॉर्ड: 2030 तक $100 अरब के व्यापार का लक्ष्य, ट्रेड की राह से हटेंगी सारी बाधाएंट्रंप के एक फैसले से ‘टूटा’ तेल: ईरान पर हमले रुकने की खबर से 10% गिरे दाम, भारत के लिए बड़ी राहतCBDC के सीमा पार लेनदेन का बढ़ेगा दायरा, आरबीआई ने तैयार किया रोडमैपRupee Crash Explained: क्यों गिर रहा है रुपया और क्या 100 तक जाएगा?SIDBI को रास नहीं आई निवेशकों की मांग: ₹6,000 करोड़ के बॉन्ड जारी करने का फैसला लिया वापसहोर्मुज संकट से LPG की किल्लत कम होने के फिलहाल कोई संकेत नहीं, अप्रैल में भी राहत के आसार कमकच्चे तेल की चिंता में शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1,837 अंक टूटा; निफ्टी 602 अंक फिसला बैंकों में नकदी की किल्लत: टैक्स और GST भुगतान से बैंकिंग सिस्टम में ₹3 लाख करोड़ की बड़ी कमी

तीसरे कार्यकाल में भारत होगा तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था: मोदी

Advertisement

मोदी ने कहा, ‘हम अगले 25 वर्षों में भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य हासिल कर लेंगे।’

Last Updated- July 26, 2023 | 11:25 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के तीसरे कार्यकाल में वृद्धि की रफ्तार और तेज होगी और भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के प्रगति मैदान में दोबारा बनाया गया अंतरराष्‍ट्रीय प्रदर्शनी एवं सम्‍मेलन केंद्र परिसर (आईईसीसी) राष्‍ट्र को समर्पित किया। इसे ‘भारत मंडपम’ नाम दिया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचे के निर्माण में क्रांति उनकी सरकार के दो कार्यकाल की प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल में आधुनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण पर 34 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर ऐलान किया कि दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय बनने जा रहा है।

अगले 25 वर्षों में भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य हासिल कर लेंगे: मोदी 

हालिया चुनावों में लोगों को ‘गारंटी’ देने के कांग्रेसी वादे पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, ‘यह मोदी की गारंटी है कि राजग के तीसरे कार्यकाल के दौरान भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।’ मोदी ने कहा, ‘हम अगले 25 वर्षों में भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य हासिल कर लेंगे।’

13.5 करोड़ लोग गरीबी से उबरे

उन्होंने नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारत निश्चित रूप से गरीबी को खत्म कर सकता है। नीति आयोग ने कहा है कि 13.5 करोड़ लोग गरीबी से उबरे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में जब राजग की सरकार बनी थी तब भारत दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी और अब दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।

भारत मंडपम का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ हफ्तों बाद यहीं पर जी-20 से जुड़े आयोजन होंगे और दुनिया के बड़े-बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष यहां उपस्थित होंगे। उन्होंने सुबह परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की।

Advertisement
First Published - July 26, 2023 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement