facebookmetapixel
बजट से पहले बड़ा संकेत! डिफेंस और इंफ्रा बनेंगे गेमचेंजर, निफ्टी को भी मिल सकती है नई रफ्तारगिरा तो खरीदो! एक्सपर्ट बोले- सोने की चमक और तेज होगी, ₹2.3 लाख तक जा सकता है भावShadowfax IPO को अप्लाई करने का आखिरी मौका, दांव लगाए या नहीं? ग्रे मार्केट यह दे रहा इशारा52% चढ़ सकता है, Eternal के शेयर पर ब्रोकरेज का बड़ा अपडेट; Q3 में 73% उछल गया मुनाफाGold and Silver Price Today: सोने की कीमतों में नरमी, चांदी में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआतरूस से दूरी, पश्चिम एशिया से नजदीकी: भारतीय तेल आयात में बड़ा बदलावबैंकों का भरोसा बढ़ा, वाणिज्यिक क्षेत्र में रिकॉर्ड निवेशअगली पीढ़ी की वायु शक्ति के लिए रणनीतिक साझेदारी का सही समय: वायु सेना प्रमुखNRI धन में तेज गिरावट, क्या रुपये की चिंता वजह है?भारत की वित्तीय ताकत बढ़ी! RBI के आंकड़ों ने दिखाई बड़ी तस्वीर

India-UK FTA: भारत, ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर अगले दौर की वार्ता नवंबर में होने की उम्मीद

भारतीय उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों से अपने कुशल पेशेवरों के लिए ब्रिटेन के बाजार में अधिक पहुंच की मांग कर रहा है।

Last Updated- October 16, 2024 | 6:12 PM IST
India-UK FTA

भारत और ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए अगले दौर की वार्ता नवंबर में होने की उम्मीद है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ब्रिटेन में 30 अक्टूबर को बजट पेश किया जाएगा और उसके बाद ‘‘ हमें उम्मीद है कि ब्रिटेन अगले दौर की वार्ता के लिए आगे आएगा।’’

ब्रिटेन के अधिकारी अपने नए मंत्रियों को प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं। प्रस्तावित एफटीए के लिए भारत-ब्रिटेन वार्ता जनवरी, 2022 में शुरू हुई थी। दोनों देश में आम चुनाव के मद्देनजर 14वें दौर की वार्ता रुक गई थी। वस्तु एवं सेवा दोनों क्षेत्रों में मुद्दे लंबित हैं।

भारतीय उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों से अपने कुशल पेशेवरों के लिए ब्रिटेन के बाजार में अधिक पहुंच की मांग कर रहा है। इसके अलावा भारत शून्य सीमा शुल्क पर कई वस्तुओं के लिए बाजार पहुंच की भी मांग कर रहा है।

दूसरी ओर, ब्रिटेन स्कॉच व्हिस्की, इलेक्ट्रिक वाहन, भेड़ के मांस, चॉकलेट और कुछ ‘कन्फेक्शनरी’ वस्तुओं जैसे सामानों पर आयात शुल्क में महत्वपूर्ण कटौती की मांग कर रहा है। ब्रिटेन दूरसंचार, कानूनी तथा वित्तीय सेवाओं (बैंकिंग व बीमा) जैसे क्षेत्रों में भारतीय बाजारों में ब्रिटेन सेवाओं के लिए अधिक अवसरों की तलाश कर रहा है।

दोनों देश द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) पर भी बातचीत कर रहे हैं। समझौते में 26 अध्याय शामिल है जिनमें माल, सेवाएं, निवेश और बौद्धिक संपदा अधिकार शामिल हैं। भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2022-23 में 20.36 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2023-24 में 21.34 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।

First Published - October 16, 2024 | 6:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट