facebookmetapixel
Advertisement
1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी‘1 करोड़ युवाओं को मिलेगी AI ट्रेनिंग’, लाल किले से PM का बड़ा ऐलान, कहा: आज जमाना डेटा सेंटर, AI, क्वॉंटम का80वां स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने 13वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा, राजस्थानी पगड़ी में आए नजर

India UAE trade: चांदी आयात नियमों पर भारत ने जताई चिंता

Advertisement

भारत और यूएई चांदी आयात नियमों पर करेंगे चर्चा, व्यापार हितों को सुरक्षित रखने पर जोर: पीयूष गोयल

Last Updated- October 07, 2024 | 11:51 PM IST
चांदी आयात में तेजी पर UAE से बात करेगा भारत, India will talk to UAE on increase in silver imports

भारत सकार के अधिकारियों का एक दल अगले सप्ताह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाकर चांदी के आयात से जुड़े नियमों पर बात करेगा। दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर के बाद पश्चिम एशियाई देश से चांदी का आयात बढ़ा है, जिसे देखते हुए यह वार्ता होने जा रही है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘हमने एक संयुक्त व्यापार समिति बनाई है, जो इन मसलों पर काम करती है। संयुक्त समिति में महत्त्वपूर्ण मसले उठाए जाते हैं। अगले सप्ताह उनकी बैठक यूएई में होने वाली है, जिसके लिए हमारी टीम जल्द ही निकलेगी।’

गोयल ने कहा कि उन्होंने इस मसले पर यूएई के उद्योग मंत्री थानी अल जायौदी के साथ पहले ही बातचीत की है। उन्होंने कहा कि यूएई ने आश्वस्त किया है कि ऐसा कुछ भी नहीं होगा, जिससे भारत का व्यापार और कारोबारी हित प्रभावित हों। भारत इन आयातों से जुड़े मूल्यवर्धन मानकों को लेकर चिंतित है और इन वस्तुओं के निर्यात के समय उत्पत्ति संबंधी नियमों पर भी उनके विचार जानेगा।

Advertisement
First Published - October 7, 2024 | 11:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement