facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

शुल्क का खाका बना रहा भारत! अमेरिका के साथ व्यापार करार की कवायद में तेजी लाने की कोशिश

Advertisement

तेजी इसलिए लाई जा रही है क्योंकि ट्रंप प्रशासन ने साफ कहा है कि वह ऐसे व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करना चाहता है, जिसमें भारत को सभी क्षेत्रों में शुल्क कम करने पड़ेंगे।

Last Updated- March 09, 2025 | 11:13 PM IST
India- US Trade

अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के लिए अपने प्रस्ताव और अपनी शर्तों तथा मांगों को अंतिम रूप देने की कवायद भारत ने तेज कर दी है। मगर मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि इसमें भारत अपनी जरूरतों और हितों का पूरा ध्यान रख रहा है।

तेजी इसलिए लाई जा रही है क्योंकि डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन ने साफ कहा है कि वह ऐसे व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करना चाहता है, जिसमें भारत को सभी क्षेत्रों में शुल्क कम करने पड़ेंगे। अमेरिका के  वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटनिक ने वाशिंगटन में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात के बाद पिछले हफ्ते कहा था कि उत्पादों के स्तर पर व्यापार करार में कई साल लग सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पिछले महीने ही मंशा जताई थी कि द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण को अगले 7-8 महीनों में अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इसके तहत अधिक बाजार मुहैया कराया जाएगा, शुल्क और अन्य व्यापारिक बाधाएं कम की जाएंगी तथा आपूर्ति श्रृंखला को गहराई तक एक साथ लाया जाएगा। उसके बाद से ही सरकारी विभाग आगे की वार्ता की तैयारी में जुट गए हैं। जानकार लोगों ने कहा कि भारत फिलहाल अमेरिका के लिए लागू शुल्क घटाने के तरीके तलाश रहा है। नोमुरा की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी उत्पादों पर भारत औसतन 9.5 फीसदी शुल्क लगाता है मगर भारत से होने वाले निर्यात पर अमेरिका औसतन 3 फीसदी शुल्क ही लेता है।

वाशिंगटन में ट्रंप प्रशासन के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके गोयल इसी हफ्ते के अंत में निर्यातकों और उद्योग के अधिकारियों से मिल सकते हैं। इससे पता चलता है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को कितनी प्राथमिकता दी जा रही है।

ऐसा इसलिए भी है क्योंकि अमेरिका 2 अप्रैल से अन्य देशों पर बराबरी का शुल्क लगाने की सोच रहा है। भारत को इस शुल्क में रियायत की उम्मीद थी मगर ट्रंप ने कई बार कहा है कि भारत ऊंचा शुल्क वसूलने वाले देशों में शामिल है और बराबरी वाले शुल्क में उसे कोई रियायत नहीं मिलेगी। कारों और कृषि उत्पादों पर शुल्क कम करने का दबाव भारत पर ज्यादा है। व्हाइट हाउस का कहना है कि सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र (एमएफएन) के साथ कृषि उत्पादों पर अमेरिका का औसत शुल्क 5 फीसदी है मगर सभी देशों पर भारत 39 फीसदी औसत एमएफएन शुल्क लगाता है। लटनिक ने उम्मीद जताई थी कि बाजार खुलेगा और यह हमेशा बंद नहीं रहेगा। भारत कृषि क्षेत्र खोलने के लिए कभी तैयार नहीं रहा है।

दिल्ली में ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनीशिएटिव की रिपोर्ट कहती है कि भारत को भी दूसरे देशों की तरह ट्रंप की व्यापार नीतियों के खिलाफ खड़ा होना चाहिए और खुद को मजबूत बनाना चाहिए। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘सबसे पहले तो भारत को अमेरिका के साथ व्यापक व्यापार समझौते से बचना चाहिए क्योंकि ट्रंप के समय में कोई भी देश ऐसा समझौता नहीं कर रहा। उसके बजाय भारत को 90 फीसदी औद्योगिक वस्तुओं के लिए ‘जीरो-टु-जीरो’ यानी शून्य शुल्क पर बात करनी चाहिए। इसमें भी वाहन जैसे क्षेत्रों को बाहर रखना चाहिए। यह प्रस्ताव भी 2 अप्रैल से पहले रख देना चाहिए।’

रिपोर्ट कहती है कि अमेरिका इसे खारिज कर बराबरी का शुल्क लगाता है तो भारत को जरूरी होने पर ही जवाब देना चाहिए क्योंकि आंकड़े बताते हैं कि ज्यादातर उद्योगों को इस शुल्क से नुकसान नहीं होगा।

Advertisement
First Published - March 9, 2025 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement