facebookmetapixel
Advertisement
Axis MF ने लॉन्च किया ‘Axis Account Plus’, कंपनियां अब खाली पड़े पैसे पर भी कमा सकेंगी रिटर्नबाहरी खतरों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, लेकिन हर जोखिम पर रहेगी पैनी नजर: संजय मल्होत्राRBI FSR 2026: बाहरी झटकों के बावजूद घरेलू फाइनैंशियल सिस्टम मजबूत, AI आधारित साइबर हमले सबसे बड़ा खतराDelhi EV Policy: आपकी पेट्रोल-डीजल, CNG कार नहीं चलेगी? जानिए ऐसे 9 सवालों के जवाबExplainer: जमीन बेचने से हुई कमाई? जानें ‘लैंड सेल’ को लेकर क्या हैं टैक्स के नियम, नहीं तो होगी मुश्किलNoel Tata resign: एक हफ्ते में दूसरा बड़ा कदम, ट्रेंट के बाद वोल्टास को भी अलविदा कहेंगे नोएल टाटाJio IPO के पीछे का सीक्रेट मिशन! मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’ क्या था?ITR Status Check: ITR फाइल के बाद खुद अपना इनकम टैक्स रिटर्न स्टेटस करें ट्रैक, जानें स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीकाNFO Alert: ICICI PRU MF की 2 नई स्कीम लॉन्च, ₹500 से हाइब्रिड और मल्टी एसेट फंड में निवेश का मौकापश्चिम एशिया संकट की मार! भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सुस्ती के संकेत: FICCI सर्वे

EFTA: स्विट्जरलैंड से प्रस्तावित व्यापार समझौते के तहत निवेश प्रतिबद्धताएं चाहता है भारत

Advertisement

EFTA के कनाडा, चिली, चीन, मेक्सिको और दक्षिण कोरिया सहित 40 भागीदार देशों के साथ 29 मुक्त व्यापार समझौते (FTA) हैं।

Last Updated- January 30, 2024 | 2:37 PM IST
Cargo handling increased at major ports, record 795 million tonnes of cargo handled in 2022-23

भारत ने चार देशों के ईएफटीए ब्लॉक के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के तहत स्विट्जरलैंड से निवेश प्रतिबद्धताएं मांगी हैं। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के सदस्य हैं।

अधिकारी ने कहा कि समझौते के लिए बातचीत अग्रिम चरण में है और दोनों पक्ष इसे तेजी से पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।

निवेश प्रतिबद्धता से भारत को अपने अधिकतर सामान पर सीमा शुल्क हटाने के स्विट्जरलैंड के फैसले को संतुलित करने में मदद मिलेगी। इस कदम का समझौते पर क्या असर होगा इस सवाल पर अधिकारी ने कहा कि कई अन्य चीजों के मुकाबले इस पर ‘मोलभाव’ किया जा सकता है।

अधिकारी ने कहा, ‘हमने उनसे कहा है कि हमें निवेश पर प्रतिबद्धताओं की आवश्यकता होगी ताकि वस्तुओं पर यह शून्य शुल्क देश में अधिक निवेश तथा अधिक विनिर्माण को संतुलित कर सके।’

भारत की ओर से बातचीत कर रहे अधिकारी इस तथ्य पर भी गौर कर रहे हैं कि स्विस कंपनियां भारत में कैसे विनिर्माण कर सकती हैं जिससे ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम को बढ़ावा मिले और घरेलू विनिर्माण क्षमता बढ़ाने में भी मदद मिले।

कुछ EFTA सदस्यों द्वारा सोने पर शुल्क कटौती की मांग के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा, ‘यह इसका हिस्सा है, लेकिन हमारा अधिक ध्यान सोने के अलावा अन्य मुद्दों पर है।’

स्विट्जरलैंड सोने के आयात का सबसे बड़ा स्रोत है। इस वित्त वर्ष में अप्रैल-अक्टूबर के दौरान कुल आयात में इसकी करीब 41 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। भारत और ईएफटीए आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए जनवरी, 2008 से आधिकारिक तौर पर व्यापार तथा आर्थिक भागीदारी समझौते (TEPA) पर बातचीत कर रहे हैं।

EFTA के कनाडा, चिली, चीन, मेक्सिको और दक्षिण कोरिया सहित 40 भागीदार देशों के साथ 29 मुक्त व्यापार समझौते (FTA) हैं।

Advertisement
First Published - January 30, 2024 | 2:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement