facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

भारत-रूस द्विपक्षीय व्यापार 2030 से पहले 100 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है: PM मोदी

Advertisement

दिल्ली में भारत-रूस बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि पिछले साल उन्होंने और रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने 2030 तक 100 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य तय किया था

Last Updated- December 05, 2025 | 7:11 PM IST
Modi Putin
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिनके साथ पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत और रूस अपने द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य 2030 से काफी पहले हासिल कर लेंगे। दोनों देशों के बीच जबरदस्त संभावनाएं हैं और तेजी से काम चल रहा है।

दिल्ली में भारत-रूस बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि पिछले साल उन्होंने और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2030 तक 100 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य तय किया था। लेकिन अब लगातार बातचीत के बाद दोनों नेताओं को पूरा यकीन है कि यह आंकड़ा इससे कहीं पहले छू लिया जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा, “हमारी साझेदारी में जो भरोसा है, वही सबसे बड़ी ताकत है। यही भरोसा हमें दिशा देता है और रफ्तार भी।” उन्होंने बताया कि भारत और यूरेशियन इकॉनॉमिक यूनियन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर भी बात शुरू हो चुकी है।

Also Read: भारत-रूस के बीच 6 बड़ी डील, फ्री वीजा से लेकर पोलर शिपबिल्डिंग तक बढ़ेगा सहयोग

इन क्षेत्रों में होगी गहरी साझेदारी

प्रधानमंत्री ने कुछ खास सेक्टर्स की तरफ सबका ध्यान खींचा जहां दोनों देश मिलकर बड़ा काम कर सकते हैं। इनमें इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने के जॉइंट वेंचर, वैक्सीन बनाने में सहयोग, कैंसर के इलाज में साथ काम करना और ऑटोमोटिव पार्ट्स का उत्पादन शामिल है। पीएम मोदी का कहना था कि ये साझेदारियां सिर्फ भारत-रूस की जरूरतें ही नहीं पूरी करेंगी बल्कि ग्लोबल साउथ के देशों के विकास में भी बड़ा योगदान देंगी।

वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस भारत के साथ हर क्षेत्र में रिश्ते और मजबूत करना चाहता है। रूसी कंपनियां भारत से ज्यादा से ज्यादा सामान और सेवाएं खरीदने को तैयार हैं ताकि दोनों देशों के बीच व्यापार असंतुलन को जल्दी कम किया जा सके।

Advertisement
First Published - December 5, 2025 | 7:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement