facebookmetapixel
Advertisement
क्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ता

एटीएम से भी हो सकेगा आयकर का भुगतान

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:04 PM IST

अब केंद्र सरकार का आयकर विभाग ऑटोमेटेड टेलर मशीन याने एटीएम के जरिए भी आयकर का भुगतान किए जाने की तैयारी कर रहा है।


विभाग आयकर से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराने के लिए कॉल सेंटर भी बनाने की सोच रहा है। इसके अलावा विभाग पुराने फाइल किए गए रिटर्न में दिए गए पतों से पैन कार्ड में दिए गए पते अपडेट करने की भी व्यवस्था कर रहा है।

करदाताओं की शिकायतों और उन्हें आयकर के मामले में शिक्षित करने के लिए विभाग टैक्सदाता सेवा निदेशालय भी बनाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयकर विभाग एक ऐसी तकनीकी व्यवस्था भी शुरू करेगा जिसके तहत अदा किए गए कर और रिटर्न का मिलान अपने आप करेगा ताकि रिफंड का भुगतान करने में तेजी लाई जा सके।

विभाग की योजना करदाताओं की सुविधा के लिए एसएमएस सेवा भी मुहैया कराने की है। आयकर कार्यालयों में भी करदाताओं को बेहतर सुविधाएं देने की तैयारी है। अपनी इमेज सुधारने के लिए विभाग कार्यालयों की आधारभूत संरचना को सुधारेगा। विभाग की योजना कार्यालयों में वेटिंग एरिया, पानी पीने की सुविधाएं और साफ सुथरे टॉयलेट भी बनाने की है।

कुछ अन्य प्रस्तावित सेवाओं में टैक्स की फाइलिंग के लिए फैसिलिटेशन सेंटर पर अतिरिक्त चैनल का निर्माण करने और सभी प्रकार के करदाता संचार को ठीक प्रकार से रिकार्ड और ट्रैक करने की है। ये सभी कदम वित्त मंत्री पी चिदंबरम के द्वारा बजट में ऐलान किए गए प्रक्रियाओं का हिस्सा है।

पिछले वित्त्तीय वर्ष 2007-08 में प्रत्यक्ष कर का कलेक्शन 36 फीसदी की वृध्दि के साथ 3,14,568 करोड़ पर पहुंच गया। आयकर विभाग ने जारी वित्त्तीय वर्ष 2008-09 के लिए 3,95,000 करोड़ का लक्ष्य रखा है। 

ज्यादा राजस्व कलेक्शन के लिए विभाग की योजना थर्ड पार्टी और टैक्स डिटेक्टेड एट सोर्स के जरिए उन लोगों की पहचान करने की है जिन्होंने करों का भुगतना नहीं किया है। दूसरे अन्य कदमों में विभाग की योजना करदाता को प्री-फाइल्ड रिटर्न भेजने की भी है।

Advertisement
First Published - August 29, 2008 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement