अर्थव्यवस्था

IIP Data: अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन 11.7% बढ़ा, 16 माह के हाई लेवल पर पहुंचा

अक्टूबर महीने में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का उत्पादन 10.4 प्रतिशत बढ़ा।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 12, 2023 | 6:20 PM IST

IIP Data: देश की औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर अक्टूबर में 16 माह के उच्चस्तर 11.7 प्रतिशत पर पहुंच गई। मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग एवं बिजली क्षेत्रों के बढ़िया प्रदर्शन से यह तेजी आई है।

मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, भारत के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) की वृद्धि दर अक्टूबर, 2023 में 16 महीनों के उच्चस्तर 11.7 प्रतिशत पर पहुंच गई। एक साल पहले के समान माह में औद्योगिक उत्पादन में 4.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी।

Also read: CPI inflation: रिटेल महंगाई नवंबर में बढ़कर तीन महीने के उच्चस्तर 5.55% पर पहुंची

राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (NSO) की तरफ से जारी मासिक आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर महीने में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का उत्पादन 10.4 प्रतिशत बढ़ा। माइनिंग सेक्टर की वृद्धि दर 13.1 प्रतिशत रही जबकि बिजली क्षेत्र के उत्पादन में 20.4 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया।

इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों (अप्रैल-अक्टूबर) में देश की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर 6.9 प्रतिशत पर पहुंच गई। पिछले साल की समान अवधि में यह 5.3 प्रतिशत रही थी।

First Published : December 12, 2023 | 6:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)