अर्थव्यवस्था

CPI inflation: रिटेल महंगाई नवंबर में बढ़कर तीन महीने के उच्चस्तर 5.55% पर पहुंची

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर नवंबर महीने में बढ़कर 8.7 प्रतिशत रही जो अक्टूबर में 6.61 प्रतिशत और पिछले साल नवंबर में 4.67 प्रतिशत थी।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 12, 2023 | 6:10 PM IST

CPI inflation: खाद्य वस्तुओं के दाम में तेजी से रिटेल महंगाई नवंबर में बढ़कर तीन महीने के उच्चस्तर 5.55 प्रतिशत पर पहुंच गई। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के मंगलवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित महंगाई अक्टूबर में 4.87 प्रतिशत पर थी। महंगाई दर में अगस्त से गिरावट आ रही है। उस समय यह 6.83 प्रतिशत थी। पिछले वर्ष इसी महीने में रिटेल महंगाई 5.88 प्रतिशत के स्तर पर थी।

Also read: Fortnite मेकर Epic Games ने Google के खिलाफ जीता केस, इस गलती के चलते होगा 200 अरब डॉलर का नुकसान

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर नवंबर महीने में बढ़कर 8.7 प्रतिशत रही जो अक्टूबर में 6.61 प्रतिशत और पिछले साल नवंबर में 4.67 प्रतिशत थी।

भारतीय रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति पर विचार करते समय मुख्य रूप से रिटेल महंगाई पर गौर करता है। उसे दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ इसे चार प्रतिशत पर रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है। RBI ने पिछले सप्ताह मौद्रिक नीति समीक्षा में उपभोक्ता मुद्रास्फीति के चालू वित्त वर्ष में 5.4 प्रतिशत पर रहने का अनुमान जताया है।

First Published : December 12, 2023 | 6:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)