facebookmetapixel
6 साल में आधे से भी कम हुआ बजट भाषण का समय, जानें बीते सालों में हर साल कितने घंटे की रही स्पीचBudget 2026: ‘SHE मार्ट्स’ से लेकर लाखपति दीदी तक, बजट में महिलाओं के लिए क्या-क्या हुआ ऐलान?Budget 2026: फल और मसालों पर सरकार का जोर, आत्मनिर्भरता व निर्यात से बढ़ेगी किसानों की आयबजट 2026 में AI को लेकर कई बड़े ऐलान- जानें क्या है खासBudget 2026: कैंसर की दवा सस्ती, नया ‘बायोफार्मा शक्ति’ मिशन!, हेल्थ केयर को लेकर बजट में और क्या-क्या?Defence Budget 2026: डिफेंस बजट बढ़कर ₹7.84 लाख करोड़, एयरोस्पेस सेक्टर को बड़ी राहतBudget 2026: विदेश पढ़ाई और इलाज वालों को बड़ी राहत, बजट में TCS 5% से घटकर 2%Budget 2026: शेयर बायबैक पर अब कैपिटल गेन, छोटे निवेशकों को होगा ज्यादा फायदा; समझेंBudget 2026: क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? विदेशी यात्रा से लेकर शेयर ट्रेडिंग तक जानें सब कुछBudget 2026: बजट में आम आदमी के लिए क्या-क्या? जानें वित्त मंत्री के पिटारे से आपके लिए क्या निकला

IIP Data: अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन 11.7% बढ़ा, 16 माह के हाई लेवल पर पहुंचा

अक्टूबर महीने में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का उत्पादन 10.4 प्रतिशत बढ़ा।

Last Updated- December 12, 2023 | 6:20 PM IST
IIP Data: Industrial production at 6-month high in November, strong performance of manufacturing sector नवंबर में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन 6 महीने के हाई पर, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का दमदार प्रदर्शन

IIP Data: देश की औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर अक्टूबर में 16 माह के उच्चस्तर 11.7 प्रतिशत पर पहुंच गई। मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग एवं बिजली क्षेत्रों के बढ़िया प्रदर्शन से यह तेजी आई है।

मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, भारत के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) की वृद्धि दर अक्टूबर, 2023 में 16 महीनों के उच्चस्तर 11.7 प्रतिशत पर पहुंच गई। एक साल पहले के समान माह में औद्योगिक उत्पादन में 4.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी।

Also read: CPI inflation: रिटेल महंगाई नवंबर में बढ़कर तीन महीने के उच्चस्तर 5.55% पर पहुंची

राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (NSO) की तरफ से जारी मासिक आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर महीने में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का उत्पादन 10.4 प्रतिशत बढ़ा। माइनिंग सेक्टर की वृद्धि दर 13.1 प्रतिशत रही जबकि बिजली क्षेत्र के उत्पादन में 20.4 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया।

इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों (अप्रैल-अक्टूबर) में देश की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर 6.9 प्रतिशत पर पहुंच गई। पिछले साल की समान अवधि में यह 5.3 प्रतिशत रही थी।

First Published - December 12, 2023 | 6:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट