अर्थव्यवस्था

IIP Data: इकॉनमी के लिए अच्छी खबर, देश का इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन नवंबर में 7.1 फीसदी बढ़ा

Published by
बीएस वेब टीम
Last Updated- January 12, 2023 | 5:59 PM IST

देश के मैन्युफेक्चरिंग सेक्टर में उत्पादन बढ़ने के साथ नवंबर 2022 में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) 7.1 फीसदी बढ़ गया। इस संबंध में गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन इंडेक्स (IIP) नवंबर, 2021 में एक प्रतिशत बढ़ा था। इससे पहले, अक्टूबर 2022 में इसमें गिरावट आई थी।

National Statistics Office (NSO) की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, मैन्युफेक्चरिंग सेक्टर का प्रोडक्शन नवंबर, 2022 में 6.1 प्रतिशत बढ़ा। वहीं, समीक्षाधीन अवधि में माइनिंग उत्पादन में 9.7 प्रतिशत की बड़ी वृद्धि हुई और बिजली उत्पादन 12.7 प्रतिशत बढ़ गया।

First Published : January 12, 2023 | 5:54 PM IST