facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

ICRA का दावा: सरकार के पास पूंजीगत व्यय बढ़ाने की मजबूत गुंजाइश

Advertisement

लेखा महानियंत्रक के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2025 के लिए सालाना आधार पर पूंजीगत व्यय में 61 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 1.6 लाख करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- June 03, 2025 | 10:42 PM IST
S&P India Growth Forecast
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

रेटिंग एजेंसी इक्रा ने मंगलवार को कहा कि राजकोषीय अधिशेष और वित्त वर्ष 2025 के नॉमिनल जीडीपी के आंकड़ों में ऊपर की ओर संशोधन को देखते हुए कुल व्यय में 0.8 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि करने की सरकार के पास गुंजाइश है। एजेंसी ने कहा कि यह वित्त वर्ष 2026 के लिए घाटे और ऋण जीडीपी अनुपात के हिसाब से बेहतर स्थिति है।

एजेंसी ने कहा, ‘अगर यह पूरी राशि (0.8 लाख करोड़ रुपये) अतिरिक्त पूंजीगत व्यय के लिए इस्तेमाल की जाती है, तो यह प्रमुख आंकड़े को लगभग 12 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा देगी और पूंजीगत व्यय में वृद्धि मौजूदा 6.6 प्रतिशत से बढ़कर 14.2 प्रतिशत तक हो जाएगी।’

लेखा महानियंत्रक के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2025 के लिए सालाना आधार पर पूंजीगत व्यय में 61 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 1.6 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह वित्त वर्ष 2026 के बजट अनुमान का 14.3 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2025 के अनंतिम अनुमानों का 9.4 प्रतिशत था।

 इक्रा ने कहा कि यह वित्त वर्ष के लिए आवश्यक औसत मासिक व्यय की दर 0.9 लाख करोड़ रुपये से काफी ऊपर था।

Advertisement
First Published - June 3, 2025 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement