facebookmetapixel
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंदबाजार चढ़ा तो IPO की हलचल बढ़ी, आय फाइनैंस और फ्रैक्टल एनालिटिक्स का नया प्रस्ताव 9 फरवरी को खुलेगाSEBI ने इक्विटी ऑप्शन के लिए ऑर्डर-टू-ट्रेड नियम में छूट दी, एल्गोरिदमिक ट्रेडिंग होगी आसानभारत-अमेरिका ट्रेड डील से अनिश्चितता घटेगी, निवेश और कैपिटल फ्लो को मिलेगा बढ़ावा: तुहिन कांत पांडेयBudget 2026 में बढ़ी उधारी, बॉन्ड यील्ड उछली; डेट फंड निवेशक क्या करें?सरकार जल्द मंजूर करेगी ECMS के और प्रस्ताव, ₹11,150 करोड़ निवेश की संभावनाUIDAI का बड़ा कदम: 2.5 करोड़ मृत लोगों के आधार नंबर बंद, धोखाधड़ी पर कसेगा शिकंजाDSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा

GST Collection: मार्च में 13 फीसदी बढ़ा कलेक्शन, GST लागू होने के बाद दूसरी बार हुआ सबसे अधिक टैक्स कलेक्शन

GST का सर्वाधिक संग्रह अप्रैल, 2022 में 1.68 लाख करोड़ रुपये का हुआ था।

Last Updated- April 01, 2023 | 5:37 PM IST
SBI report on GST Rate Cuts

माल एवं सेवा कर (GST) संग्रह मार्च में सालाना आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 1.60 लाख करोड़ रुपये हो गया जो अब तक का दूसरा सर्वाधिक कर संग्रह है। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को मार्च, 2023 के GST संग्रह आंकड़े जारी करते हुए कहा कि इस महीने में अब तक का सर्वाधिक GST रिटर्न भी जमा किया गया। इसके पहले फरवरी में GST संग्रह 1.49 लाख करोड़ रुपये रहा था जबकि जनवरी में 1.57 लाख करोड़ रुपये का कर संग्रह हुआ था।

GST का सर्वाधिक संग्रह अप्रैल, 2022 में 1.68 लाख करोड़ रुपये का हुआ था। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मार्च, 2023 में कुल GST संग्रह 1,60,122 करोड़ रुपये रहा है। इसमें केंद्रीय जीएसटी (CGST) 29,546 करोड़ रुपये है जबकि राज्य जीएसटी (SGST) संग्रह 37,314 करोड़ रुपये है। वहीं एकीकृत जीएसटी (IGST) के मद में 82,907 करोड़ रुपये इकट्ठा हुए हैं। इसके साथ 10,355 करोड़ रुपये का उपकर भी शामिल है।

वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान GST का कुल संग्रह 18.10 लाख करोड़ रुपये रहा है जो वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में 22 फीसदी अधिक है। समाप्त वित्त वर्ष में GST का औसत मासिक संग्रह 1.51 लाख करोड़ रुपये रहा है। इस वित्त वर्ष में चार बार मासिक कर संग्रह 1.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।

First Published - April 1, 2023 | 5:37 PM IST

संबंधित पोस्ट