facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

यूपीआई पर गूगल पे, फोनपे का कब्जा

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:29 PM IST

वालमार्ट समर्थित फोनपे और गूगल समर्थित गूगल पे ने भारत के यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) में मजबूत पकड़ बना ली है।
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की ओर से पहली बार जारी अक्टूबर के आंकड़ों के मुताबिक गूगल पे के माध्यम से 85.781 करोड़ ट्रांजैक्शन और फोनपे के माध्यम से 83.988 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए हैं और ये दोनों क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे। दोनों भुगतान प्रदाताओं को मिलाकर मात्रा के आधार पर इनकी हिस्सेदारी 82 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है।
आंकड़ों के मुतााबिक 1.66 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन अक्टूबर महीने में गूगल पे के माध्यम से जबकि 1.68 लाख करोड़ रुपये का लेन देन फोन पे के माध्यम से हुआ है। यह अक्टूबर महीने में यूपीआई के माध्यम से लेनदेन के मूल्य का 86 प्रतिशत है।
नवंबर महीने में गूगल पे के माध्यम से 96.002 करोड़ लेन-देन हुआ था, जिसका मूल्य 1.61 लाख करोड़ रुपये था, उसके बाद फोन पे के माध्यम से 1.75 लाख करोड़ रुपये का 86.84 करोड़ लेन देन हुआ।
भारत के बाजार में कदम रखने वाले व्हाट्सऐप पे के माध्यम से नवंबर में 13.87 करोड़ रुपये के  3 लाख लेन देन हुए। पेटीएम का यूपीआई लेनदेन नवंबर में 26 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया, जिससे 28,986.93 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ।
अन्य प्रमुख  कारोबारियों में एमेजॉन पे से 3.715 लेन-देन हुए, जिसका मूल्य 3,524.51 करोड़ रुपये है, जबकि एनपीसीआई के अपने भीम ऐप से 2.356 करोड़ ट्रांजैक् शन हुए हैं, जिसका मूल्य 7,472.20 करोड़ रुपये है।
यूपीआई बाजार में गूगल पे, फोनपे और एमेजॉन पे की हिस्सेदारी मात्रा के हिसाब से 96.17 प्रतिशत और मूल्य के हिसाब से 94 प्रतिशत है।  एनपीसीआई ने अभी हाल ही में यूपीआई के माध्यम से लेनदेन की कुल मात्रा में थर्ड पार्टी ऐप्लीकेशंस (ऐप्स) पर 30 प्रतिशत की सीमा लगाई है, जो 1 जनवरी 2021 से लागू होगा। नियामक के इस फैसले की तमाम लोग यह कहकर आलोचना कर रहे हैं। गूगल पे ने कहा था कि इससे करोड़ों ग्राहकों पर असर पड़ेगा, जो रोजाना के भुगतान में यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। गूगल ने बयान में कहा था कि इससे यूपीआई की आगे की स्वीकार्यता पर असर पड़ सकता है और इससे वित्तीय समावेशन के  मकसद पर बुरा असर पड़ सकता है।

Advertisement
First Published - December 7, 2020 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement