facebookmetapixel
SIP में पैसा डालते-डालते थक गए? वैल्यू रिसर्च ने बताया क्यों नहीं बढ़ रहा आपका पैसा20 से 25 लाख तक ग्रेच्युटी बढ़ी! जानें किन्हें मिलेगी बढ़ी हुई ग्रेच्युटी? केंद्र ने दूर किया सभी भ्रमNBFCs के लिए टू-व्हीलर फाइनेंस सेक्टर में 18-19% ग्रोथ की उम्मीद, प्रीमियम बाइक की मांग बढ़ी: रिपोर्टRBI दिसंबर में देगा तोहफा? अर्थशास्त्रियों ने कहा – लोन होगा सस्ता, GDP ग्रोथ में आएगी और तेजीVodafone Idea को बड़ी राहत! SC ने केंद्र को दी AGR मामले की समीक्षा करने की छूट; शेयर 52 हफ्ते की ऊंचाई परLensKart IPO: 31 अक्टूबर को खुलेगा ₹7,278 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹382-₹402 तय; जानिए हर डीटेलPMAY Online Registration: ऑनलाइन आवेदन शुरू, घर बनने की राह हुई आसान6-9 महीनों में ₹792 तक जा सकता है Hospital Stock, ब्रोकरेज ने कहा – खरीदने का सही मौकानतीजों के बाद Kotak Mahindra Bank पर आया ₹2510 तक का टारगेट, ब्रोकरेज ने दी BUY की सलाहGold silver price today: सस्ते हुए सोना चांदी; खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट

Foreign Exchange Reserves: कम हो रहा है देश का विदेशी मुद्रा भंडार, घटकर 528.37 अरब डॉलर पर पहुंचा

Last Updated- December 11, 2022 | 1:23 PM IST

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार कमी आ रही है। 14 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.50 करोड़ डॉलर घटकर 528.37 डॉलर पर आ गया। इसकी जानकारी शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने दी। 7 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई थी जब विदेशी मुद्रा भंडार 20.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 532.868 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। साल भर पहले समान अवधि में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। 

 
लगातार गिर रहा है रुपये 

देश में विदेशी मुद्रा भंडार की कमी का कारण रुपया का डॉलर के मुकाबले कमजोर होने को माना जा रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपये के तेजी से गिरने के कारण रिजर्व बैंक ने विदेशी मुद्रा भंडार का इस्तेमाल किया है। 14 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह में FCA 2.82 अरब डॉलर की कमी के साथ 468.668 अरब डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा भंडार में FCA एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।

 
गोल्ड रिजर्व में भी कमी

14 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश के स्वर्ण भंडार में कमी देखी गई है। समाप्त सप्ताह में देश का स्वर्ण भंडार 1.502 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 37.453 अरब डॉलर रह गया। इसके साथ साथ SDR 14.9 करोड़ डॉलर घटकर 17.433 अरब डॉलर रह गया है। इसके साथ साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में रखी भारत की आरक्षित निधि बीते सप्ताह में 2.3 करोड़ डॉलर घटकर 4.813 अरब डॉलर रह गया।

First Published - October 22, 2022 | 8:38 AM IST

संबंधित पोस्ट