facebookmetapixel
RBI की रिपोर्ट में खुलासा: भू-राजनीतिक तनाव के चलते सीमा पार भुगतान प्रणाली के लिए बढ़ा खतराShare Market: सेंसेक्स +130 अंक, निफ्टी भी बढ़त के साथ बंद; IT और बैंकिंग शेयरों में जोरEditorial: भारतीय वित्तीय क्षेत्र में बढ़ी विदेशी कंपनियों की दिलचस्पीक्या निजी बैंकर चला सकते हैं सरकारी बैंक? सरकार को चाहिए धैर्य ताकि यह योजना सफल हो सकेपावर सेक्टर के लिए जीएसटी जैसा मॉडल: बिजली सुधार लागू करने का व्यावहारिक तरीकाDividend Stocks: 2600% का तगड़ा डिविडेंड! IT कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सUpcoming IPOs: SEBI ने दी 7 नए IPO को मंजूरी!महाराष्ट्र में गन्ना पेराई सत्र शुरू होने से पहले खड़ी चुनौती, किसान और मजदूरों ने दी हड़ताल की चेतावनी  SEBI ने फर्स्ट ओवरसीज कैपिटल पर लगाया 2 साल का बैन, ₹20 लाख का जुर्माना भी ठोकारक्षा मंत्रालय ने ₹79,000 करोड़ के सौदों को दी मंजूरी; भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना की बढ़ेगी ताकत

Forex Reserves: लगातार चौथे हफ्ते देश के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा, 642.50 अरब डॉलर पर पहुंचा

Forex Reserves: अक्टूबर 2021 में, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर (ऑल टाइम हाई) पर पहुंच गया था।

Last Updated- March 22, 2024 | 6:06 PM IST
RBI sold record 20.2 billion dollars, big intervention to save rupee from fall RBI ने रिकॉर्ड 20.2 अरब डॉलर बेचे, रुपये को गिरावट से बचाने के लिए बड़ा हस्तक्षेप

Forex Reserves: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे हफ्ते इजाफा देखने को मिला। 15 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 6.39 अरब डॉलर बढ़कर 642.492 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 8 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 636.095 अरब डॉलर पर था।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2021 में, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर (ऑल टाइम हाई) पर पहुंच गया था। पिछले साल से वैश्विक गतिविधियों के कारण दबाव के बीच केंद्रीय बैंक ने रुपये की विनिमय दर बनाए रखने के लिए मुद्राभंडार का उपयोग किया। इससे मुद्रा भंडार प्रभावित हुआ।

Foreign Currency Assets में इजाफा

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 15 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां (foreign currency assets) 6 अरब डॉलर बढ़कर 568.38 अरब डॉलर हो गया। इससे ठीक पहले यानी 8 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 562.35 अरब डॉलर था।

डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में घट-बढ़ के प्रभावों को शामिल किया जाता है।

Also read: निवेश में बढ़ोतरी और महंगाई में कमी अर्थव्यवस्था को दे सकते हैं रफ्तार: वित्त मंत्रालय

गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा

RBI के अनुसार स्वर्ण भंडार (Gold Reserves) का मूल्य 42.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 51.14 अरब डॉलर हो गया।

SDR 6.5 करोड़ डॉलर बढ़ा

विशेष आहरण अधिकार (Special Drawing Rights- SDRs) 6.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.27 अरब डॉलर हो गया।

First Published - March 22, 2024 | 5:30 PM IST

संबंधित पोस्ट