facebookmetapixel
Advertisement
महंगाई बन सकती है बड़ी चुनौती! RBI MPC सदस्य बोले, नीतिगत फैसलों में अब बरतनी होगी ज्यादा सावधानीदिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा: स्विस एयरलाइंस के इंजन में लगी आग, बाल-बाल बचे 228 यात्रीतरजीही इक्विटी का नया रिकॉर्ड: 25 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची लिस्टिंग, वित्त वर्ष 26 में 1,307 इश्यूरिकॉर्ड तोड़ गर्मी, रिकॉर्ड तोड़ डिमांड: भारत में पहली बार बिजली की मांग 256 GW के पार, टूटे पुराने रिकॉर्डखाड़ी में युद्ध से रसोई गैस का संकट: अब अमेरिका बना भारत का सहारा, अप्रैल में हुआ रिकॉर्ड आयातनिजी क्षेत्र ने संभाली कमान: FY26 में नए निवेश में 70% हिस्सेदारी, कुल योजनाएं ₹41 लाख करोड़ के पारQ4 Results: युद्ध के बीच भारतीय कंपनियों ने मचाया धमाका, शुद्ध लाभ में 14% की जोरदार बढ़ोतरीअशोक लाहिड़ी: चुनाव विश्लेषक से नीति आयोग के उपाध्यक्ष तक, जानें दिग्गज अर्थशास्त्री का पूरा सफरनीति आयोग पुनर्गठन: राजनीति व अर्थशास्त्र का मेल, अशोक लाहिड़ी के कंधों पर केंद्र-राज्य तालमेल की जिम्मेदारीभारत-न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक FTA सोमवार को होगा फाइनल, $20 अरब के निवेश का खुलेगा रास्ता

वित्त वर्ष 24 में राजकोषीय घाटा उम्मीद से बेहतर

Advertisement

राजकोषीय उतार-चढ़ाव की राह पर चल रही सरकार चाहती है कि वित्त वर्ष 2026 तक राजकोषीय घाटा कम होकर जीडीपी का 4.5 प्रतिशत हो जाए।

Last Updated- May 10, 2024 | 9:03 AM IST
fiscal deficit data
Representative Image

वित्त वर्ष 2024 में केंद्र का राजकोषीय घाटा 17.34 लाख करोड़ रुपये के अनुमान से कुल मिलाकर थोड़ा बेहतर रहने की संभावना है। वित्त वर्ष 2024 के लिए सरकार ने संशोधित अनुमान में राजकोषीय घाटे का लक्ष्य कम करके जीडीपी का 5.8 प्रतिशत कर दिया था।

बजट में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 5.9 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था, जिसकी तुलना में संशोधित अनुमान कम है। लेखा महानियंत्रक के आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2024 में अप्रैल से फरवरी के बीच भारत का राजकोषीय घाटा 15.01 लाख करोड़ रुपये या पूरे साल के संशोधित अनुमान 17.34 लाख करोड़ रुपये का 86.5 प्रतिशत है।
सूत्रों ने कहा, ‘कुछ अतिरिक्त कर प्राप्तियों और कुछ गैर कर प्राप्तियों की वजह से राजकोषीय घाटे का लक्ष्य सुधारने में मदद मिली है।’

राजकोषीय उतार-चढ़ाव की राह पर चल रही सरकार चाहती है कि वित्त वर्ष 2026 तक राजकोषीय घाटा कम होकर जीडीपी का 4.5 प्रतिशत हो जाए। वित्त वर्ष 2025 में राजकोषीय घाटे का लक्ष्य जीडीपी का 5.1 प्रतिशत रखा गया है। वित्त वर्ष 2024 के राजकोषीय घाटे का आंकड़ा सरकार 31 मई को जारी करेगी।

सूत्रों ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान सरकार का पूंजीगत व्यय भी अनुमान के मुताबिक और पटरी पर रहा है। सूत्रों ने कहा, ‘यह संशोधित अनुमान में की तुलना में कम नहीं रहा है।’

वित्त वर्ष 2024 में अप्रैल-फरवरी के दौरान सरकार ने संशोधित पूंजीगत व्यय अनुमान 9.8 लाख करोड़ रुपये का 85 प्रतिशत खर्च किया था। बुनियादी ढांचे और पूंजीगत व्यय पर व्यय वित्त वर्ष 2024-25 में भी जारी रखे जाने का अनुमान है।

सूत्र ने कहा, ‘हम बजट के लेखानुदान के अनुमान के मुताबिक खर्च करने की राह पर हैं।’

अंतरिम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए केंद्र सरकार के पूंजीगत व्यय का लक्ष्य वित्त वर्ष 24 के संशोधित अनुमान से 16.9 प्रतिशत बढ़ाकर 11.1 लाख करोड़ रुपये कर दिया था।

सूत्रों ने कहा कि चल रहे चुनावों के कारण वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में खर्च में कोई कटौती नहीं की गई है।

सूत्रों ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सरकार सरकारी प्रतिभूतियों को एक और बार बाईबैक कर सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक ने 3 मई को 10,500 करोड़ रुपये की प्रतिभूतियों की पुन: खरीद की।

सूत्र ने कहा, ‘घोषित बाईबैक से सरकार को ब्याज बचाने में मदद मिलेगी। सरकार नकदी को बेकार नहीं पड़ने दे रही है। हम नकद भंडार का सर्वाधिक स्तर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।’

Advertisement
First Published - May 10, 2024 | 8:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement