facebookmetapixel
Advertisement
IIP डेटा आया: इंडस्ट्री में सुधार के संकेत, लेकिन बाजार के सामने नई चुनौतीMaruti Suzuki, TVS Motor: ऑटो कंपनियों के लिए खतरा? तेजी के बीच निर्यात पर मंडराया संकटStock Market today: भारी गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 1700 अंक टूटा, निफ्टी 24,400 के नीचेStocks to Watch: डाबर, अदाणी पोर्ट्स, सिप्ला, JSW सीमेंट समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजरSedemac Mechatronics IPO: अप्लाई करने के लिए खुला, सब्सक्राइब करें या नहीं? जानें GMP और ब्रोकरेज की सलाहजरूरत पड़ी तो होर्मुज से गुजरने वाले टैंकरों को सुरक्षा देगा अमेरिका: ट्रंप₹1,000 से ज्यादा है इनएक्टिव EPF खाते में पैसा, ऐसे निकालें एक-एक रुपयाKotak MF की इस स्कीम ने दिया 38 गुना रिटर्न, ₹10,000 की मंथली SIP से 21 साल में बना ₹1.85 करोड़ का फंडRajputana Stainless IPO: 9 मार्च से खुलेगा ₹255 करोड़ का आईपीओ, क्या करती है कंपनी? चेक करें डिटेल्सPM Kisan की 22वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, मार्च में आएंगे ₹2,000 या नहीं? जानें लेटेस्ट अपडेट

Explainer: पीएम मोदी के 5 देशों के दौरे से Rare Earth Minerals मामले में क्या मिला?

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2–9 जुलाई 2025 को पाँच देशों—घाना, त्रिनिदाद व टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील, नामीबिया का 8 दिवसीय दौरा किया।

Last Updated- July 10, 2025 | 7:59 PM IST
PM Modi rare earth minerals

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2–9 जुलाई 2025 को अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के पाँच देशों—घाना, त्रिनिदाद व टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया—का आठ दिवसीय दौरा सफलतापूर्वक पूरा किया। इस दौरे का केंद्रीय विषय था दुर्लभ खनिजों (Rare Earth & Critical Minerals), जो भारत की ऊर्जा, रक्षा और तकनीकी आत्मनिर्भरता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

घाना के साथ दुर्लभ खनिजों की खोज और ऊर्जा साझेदारी

अपने पांच देशों के आधिकारिक दौरे की शुरुआत पीएम मोदी ने  अफ्रीकी देश घाना से की। ये पीएम मोदी का यह पहला द्विपक्षीय दौरा था। घाना में 30 वर्षों बाद किसी भारतीय पीएम ने आधिकारिक यात्रा की थी। पीएम मोदी और घाना के  राष्ट्रपति महामा के नेतृत्व में भारत-घाना के बीच चार MoU हुए, जिनमें दुर्लभ खनिजों की खोज और ऊर्जा साझेदारी शामिल है। दुर्लभ खनिज और जरूरी खनिजों के क्षेत्र में भारत–घाना सहयोग पर ऐतिहासिक समझौता हुआ, जिससे घाना, भारत की खनिज सुरक्षा रणनीति का अहम भाग बन गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि भारत–घाना व्यापार वर्ष 2024–25 में $3.3 अरब रहा और इसे अगले पांच वर्षों में दोगुना करने पर सहमति बनी।जिसमें critical minerals की आपूर्ति का बड़ा योगदान रहेगा ।

Image

Also read: भारत-घाना संबंधों की नई इबारत लिख आए मोदी, जानें PM के Ghana tour की हर बात

त्रिनिदाद और टोबैगो के साथ संबंधों की मजबूती

अपनी यात्रा के दूसरे पड़ाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे, जहां उन्होंने त्रिनिदाद और टोबैगो की 180वीं वर्षगांठ के अवसर पर वहां की संसद में संबोधित करते हुए भारत–डायस्पोरा संबंधों को मजबूत किया। ऊर्जा, जैविक दवाओं और डिजिटल अवसंरचना सहयोग में सुधार पर विशेष चर्चा हुई। इस दौरे में दुर्लभ खनिजों का संदर्भ कम रहा, लेकिन सांस्कृतिक और ऊर्जा साझेदारी पर ज़ोर रहा। यह क्षेत्र प्राकृतिक गैस और ऊर्जा निर्माण में साझेदारी हेतु भारतीय दृष्टि का हिस्सा है ।

Image

Also read: BS Special: Russia- Ukraine War के 3 साल, रूसी तेल से मोदी सरकार ने कैसे देश के लिए कमाए हजारों करोड़

अर्जेंटीना के ‘Lithium Triangle’ पर नजर

57 वर्षों बाद अर्जेंटीना का किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा यह पहला दौरा था। यहाँ चाबल का ‘Lithium Triangle’—लिथियम, कॉपर और अन्य महत्वपूर्ण खनिज—की आपूर्ति को लेकर KABIL और Coal India ने समझौते किए। भारत ने अर्जेंटीना के “लिथियम ट्रायंगल” से पाँच लिथियम ब्लॉक्स के अधिग्रहण के लिए समझौते किए ।  KABIL और Coal India ने अर्जेंटीना की Catamarca प्रांत में एक्सप्लोरेशन एवं उत्पादन की शुरुआत की—जिससे भारत की ऊर्जा संक्रमण और इलेक्ट्रिक वाहनों की जरूरतों के लिए भरोसेमंद लिथियम सप्लाई सुनिश्चित होगी. 

Image

Also read: Explainer: 57 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री की Argentina यात्रा, क्या थी पीएम मोदी की रणनीति 

BRICS Brazil- “दुर्लभ संसाधनों को हथियार के रूप में नहीं इस्तेमाल किया जाना चाहिए”

17वें BRICS सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्लभ खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला पर सक्रिय रूप से चर्चा की और चीन की स्थिति को चुनौती दी, साथ ही ब्राजील के राष्ट्रपति lula da silva के साथ रक्षा और ऊर्जा पर द्विपक्षीय वार्ता हुई।

मोदी ने BRICS सम्मेलन में चीन को यथार्थतः इशारों में चेतावनी दी कि “दुर्लभ संसाधनों को हथियार के रूप में नहीं इस्तेमाल किया जाना चाहिए”, और ब्राजील के साथ भी दुर्लभ खनिज आपूर्ति पर सहयोग की बात की।  ब्राजील ने जल्द ही अपनी नई नीति के तहत भारत के लिए खनिज एक्सप्लोरेशन और प्रसंस्करण के अवसर खोलने की बात कही ।

Image

Also read: India- Brazil: Diplomacy में आर्थिक पक्ष पर जोर देती मोदी सरकार, BRICS के बाद ब्राजील से करार

नामीबिया से वार्ता का फोकस UPI, डिजिटल पेमेंट, स्वास्थ्य, दुर्लभ खनिज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खनिज समृद्ध दक्षिणी अफ्रीकी देश नामीबिया की राजधानी विंडहोक में बुधवार को नामीबियाई राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह के साथ वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने विशेष रूप से दुर्लभ खनिजों की खोज, प्रसंस्करण और आपूर्ति समेत अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर बातचीत की। 27 वर्षों में पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा थाI पीएम मोदी और नामिबिया के राष्ट्रपति -नंदी-नडितवाह की वार्ता का फोकस यू.पी.आई. डिजिटल पेमेंट, स्वास्थ्य, और दुर्लभ खनिज—यूरेनियम, कॉपर, कोबाल्ट, फ्लोरेट और रेयर अर्थ एलिमेंट्स पर रहा। मोदी ने संसद में भाषण भी दिया और दो नए MoU (उद्यम विकास, स्वास्थ्य) किये।

Image

BRICS Summit में ऐसा क्या बोले पीएम मोदी कि दुनिया ने बड़े ध्यान से सुना

BRICS वित्त मंत्रियों की बैठक में निर्मला सीतारमण, Global South के वित्तीय पहलू पर अहम बातचीत

BS Special: जानिए, देश की आधी से ज्यादा चाय उगानेवालों की कहानी, आंकड़ों की जुबानी

Advertisement
First Published - July 10, 2025 | 7:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement