facebookmetapixel
Advertisement
Ambuja Cements Share: कमजोर Q1 नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बुलिश, BUY रेटिंग बरकरार; ₹568 तक टारगेटक्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है Income Tax का नोटिस?Anti Paper Leak Bill 2026: लोकसभा से पास एंटी पेपर लीक बिल, दोषियों को 10 साल की जेल और ₹50 लाख जुर्मानाCWG 2026: भारत को अब तक 2 स्वर्ण, 7 रजत पदक मिले; पदक तालिका में 9वें स्थान परITR e-Verification: रिटर्न फाइल करने के 30 दिनों के भीतर जरूर कर लें वेरिफिकेशन, जानें 5 आसान तरीकेFD Rates: सीनियर सिटीजन को मिल रहा 8.5% तक ब्याज, जानिए किस बैंक में मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्नविजय केडिया, मधुसूदन केला या आशीष धवन… जुलाई में किसके पोर्टफोलियो ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?Indo-MIM IPO Listing: 72 गुना सब्सक्रिप्शन, अब लिस्टिंग पर कितनी होगी कमाई? GMP ने दिया बड़ा संकेतAdani Ent Q1FY27 Results: OFAC समझौते के खर्च से अदाणी एंटरप्राइजेज ₹1,160 करोड़ के घाटे मेंSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, 7.75% कूपन पर निवेशकों का जबरदस्त भरोसा

गेहूं के रिकॉर्ड उत्पादन का अनुमान

Advertisement
Last Updated- February 14, 2023 | 10:40 PM IST
Wheat prices at 9 month high, demand of flour mills from government to release stock intensifies गेहूं के दाम 9 महीने के हाई पर, आटा मिलों की सरकार से स्टॉक जारी करने की मांग तेज

आगामी रबी मार्केटिंग सत्र (वित्त वर्ष 23-24) में गेहूं का उत्पादन अब तक के सर्वोच्च स्तर 1121.18 लाख टन पर रहने का अनुमान है, जो पिछले साल की तुलना में 4.12 प्रतिशत ज्यादा होगा। कृषि मंत्रालय की ओर से आज जारी उत्पादन के दूसरे अग्रिम अनुमान में यह जानकारी दी गई है। इस साल गेहूं की बोआई के रकबे में हुई तेज बढ़ोतरी को देखते हुए यह अनुमान लगाया गया है।

अनुमान से पता चलता है कि चल रहे रबी सीजन में सरसों व चने का उत्पादन भी रिकॉर्ड स्तर पर रहेगा। गेहूं, चना और सरसों का उत्पादन बेहतर रहने से केंद्र सरकार को खाद्य महंगाई दर पर काबू पाने में मदद मिलेगी। खासकर मोटे अनाज पर काबू पाया जा सकेगा, जिसकी कीमत हाल के महंगाई के आंकड़ों में बढ़ी हुई आई है।

बहरहाल खासकर गेहूं के उत्पादन का अनुमान आने वाले कुछ सप्ताह के दौरान मौसम पर निर्भर है। अगर मौसम अनुकूल रहा और तापमान में कोई अस्वाभाविक बदलाव नहीं होता है तो उत्पादन बेहतर रहेगा। पिछले साल अचानक तापमान बढ़ने से उत्पादन घट गया था।

2021-22 में केंद्र के पहले अग्रिम अनुमान में गेहूं उत्पादन 1113.2 लाख टन रहने का अनुमान लगाया गया था, जिसे बाद में घटाकर 1,077.4 लाख टन कर दिया गया। खराब मौसम के कारण उत्पादन में 3.58 प्रतिशत की कमी आई थी। इस साल के पिछले अनुमान में केंद्र सरकार ने गेहूं उत्पादन 1,060 लाख टन होने का अनुमान लगा था, जिसे अब आश्चर्यजनक रूप से बढ़ा दिया गया है।

बहरहाल व्यापार से जुड़े सूत्रों का मानना है कि पिछले साल गेहूं की फसल 1,000 लाख टन से बहुत कम थी, जिसका असर कम सरकारी खरीद और कीमतों में पूरे साल के दौरान तेज ब़ढ़ोतरी मे नजर आया। बहरहाल दूसरे सरकारी अनुमान से पता चलता है कि रबी की अन्य प्रमुख फसलों का उत्पादन भी पिछले साल से बेहतर रहेगा। सबसे बड़ी दलहन फसल चने का उत्पादन इस साल 136.3 लाख रहने का अनुमान है, जो पिछले साल की तुलना में 0.66 प्रतिशत ज्यादा है।

रबी सीजन की प्रमुख तिलहन फसल सरसों का उत्पादन रिकॉर्ड 128.1 लाख टन रहने का अनुमान है, जो पिछले साल की तुलना में 7.11 प्रतिशत ज्यादा है।

Advertisement
First Published - February 14, 2023 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement